नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो हरे निशान पर हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद यह बढ़त टूट गई। सेंसेक्स सुबह करीब 307 अंक की बढ़त के साथ 81,681.13 तक पहुंच गया था। निफ्टी 50 भी शुरुआती कारोबार में 107 अंक चढ़कर 24,823.90 के स्तर पर पहुंचा। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। बाजार ने नीचे का रुख पकड़ लिया।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
थोड़ी ही देर में बाजार लाल निशान में आ गया। सेंसेक्स 226 अंक गिरकर 81,147.31 पर आ गया। निफ्टी भी 45 अंक टूटकर 24,671.55 पर कारोबार करने लगा। बाजार में गिरावट की मुख्य वजह कुछ बड़े शेयरों की बिकवाली मानी जा रही है।
अडानी पोर्ट्स में 3% की गिरावट
आज के कारोबार में Adani Ports के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। शेयर करीब 3% लुढ़क गया, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। एक दिन पहले भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सेंसेक्स 77 अंक गिरकर बंद हुआ था और निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट आई थी।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
जापान का Nikkei 0.43% चढ़ा
Topix और Kospi में भी हल्की तेजी
ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 में 0.67% की बढ़त
दक्षिण कोरिया का बाजार वोटर्स डे के चलते बंद रहा
अमेरिकी बाजारों में सोमवार को बढ़त दर्ज की गई थी
S&P 500 में 0.41%,
NASDAQ में 0.67%,
Dow Jones में 0.08% की तेजी रही। भारतीय शेयर बाजार ने आज उम्मीद से अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन भारी बिकवाली के चलते गिरावट देखने को मिली। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।





