नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार 29 अक्टूबर को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक हरे निशान पर खुले। मंगलवार की गिरावट के बाद आज बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कैसी रही?
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 35 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 84,663.68 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 45.80 अंक यानी 0.18% ऊपर बढ़कर 25,982.00 पर ट्रेड करते हुए ओपन हुआ। सुबह 9:22 बजे तक सेंसेक्स 96 अंक की उछाल के साथ 84,725 पर था, जबकि निफ्टी 34 अंक चढ़कर 25,971 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
टॉप गेनर शेयर: एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टॉप लूजर शेयर: महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईटीसी मंगलवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18% गिरकर 84,628.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 29.85 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 25,936.20 पर बंद हुआ था। उस दिन बीएसई बास्केट में 9 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। टाटा स्टील, एसबीआई, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और इटरनल टॉप गेनर रहे थे। वहीं ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर थे। एशियाई बाजारों में आज सकारात्मक रुझान देखने को मिला। अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स डॉव जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले से पहले नई ऊंचाई पर बंद हुए। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और वैश्विक बाजारों का सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है। फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते डॉलर कमजोर हुआ है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में सीपीआई डेटा के बाद मजबूती आई है।




