
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध की वजह से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तहलका मचा था। हफ्ते के पहले दिन बाजार तेज गिरावट देखा था। आज भारतीय शेयर बाजार संभल गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है।
कल की गिरावट को रिकवर नहीं कर पाया बाजार
सेंसेक्स 0.51 फीसदी या 331.12 अंक उछलकर 65843.51 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 0.53 फीसदी या 103.10 अंक सुधरकर 19615.45 पर कारोबार कर रहा था। बाजार अब भी कल की गिरावट को रिकवर नहीं कर पाया है।
सोमवार को बाजार कैसा रहा था?
इजरायल-हमास युद्ध के कारण सोमवार को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 483 अंक गिरावट के साथ 65512 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 141 अंकों की गिरावट के साथ 19512 पर बंद हो गया था। बाजार बंद होने तक सभी स्टॉक रेड जोन में थे।
आज कैसी रही शुरुआत
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 65662.27 अंक पर खुला। निफ्टी 19565.60 पर खुला था। फार्मा और हेल्थ सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे। बीएसई के तीन शेयरों को छोड़कर सभी स्टॉक में उछाल है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in