नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी सरकार द्वारा चीन से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ से राहत देने और आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कटौती का असर सीधा बाजार पर दिखा।
10 सेकेंड में 6 लाख करोड़ रुपये की बौछार!
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों के चेहरे खिल गए। कुछ ही सेकेंडों में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। सेंसेक्स 1576 अंक यानी 2.10% की उछाल के साथ 76,733.71 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 470 अंक यानी 2.06% की तेजी के साथ 23,298.75 पर ट्रेड करता दिखा।
टॉप गेनर्स: टाटा मोटर्स, HDFC, एयरटेल, L&T और M&M
बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में देखी गई। टाटा मोटर्स, HDFC, भारती एयरटेल, एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा M&M निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। बैंक निफ्टी में भी 1100 अंकों से ज्यादा की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे उत्पादों को टैरिफ से बाहर रखने का फैसला वैश्विक बाजारों के लिए राहतभरा रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.15% चढ़ा, वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में भी 1.16% की बढ़त दर्ज की गई। ऑटो स्टॉक्स में सुजुकी, माजदा, होंडा और टोयोटा के शेयर 4.5% से 5.5% तक ऊपर चढ़े।
अमेरिका में भी तेजी: वॉल स्ट्रीट चमका
अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में भी पॉजिटिव माहौल देखने को मिला। डाउ जोन्स 312 अंक 0.78% बढ़कर 40,524.97 पर S&P 500 में 42.61 अंक 0.79% की तेजी नैस्डेक कंपोजिट 107 अंक 0.64% ऊपर चढ़ा आरबीआई की रेपो रेट में कटौती इससे लोन सस्ते होंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अमेरिकी टैरिफ में राहत इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर को इससे बड़ा फायदा मिला है। निवेशकों का सकारात्मक सेंटिमेंट घरेलू और वैश्विक दोनों स्तर पर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आगे भी तेजी बरकरार रह सकती है टेक्नोलॉजी स्टॉक्स, अमेरिका में तेजी का असर भारत पर भी दिखेगा बैंकिंग और इंफ्रा: रेपो रेट में कटौती का सीधा असर अगर आप निवेशक हैं या शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह वक्त सक्रिय नजर बनाए रखने का है। बाजार में यह तेजी आने वाले समय में और अवसर ला सकती है।





