Share Market Opening: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला, जानें BSE-NSE के चढ़ने-गिरने वाले शेयर

Share Market Live: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन यानी आज गिरावट के साथ खुला है। बैंक और रियलटी सेक्टर की गिरावट की वजह से बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई।
शेयर बाजार की ओपनिंग।
शेयर बाजार की ओपनिंग।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन यानी आज गिरावट के साथ खुला है। बैंक और रियलटी सेक्टर की गिरावट की वजह से बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। आईटी शेयरों की अच्छी तेजी से बाजार को थोड़ा सहारा मिल रहा है। वरना बाजार की शुरुआत और ज्यादा गिरावट के साथ होती।

BSE 72,723 पर खुला

बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 66.60 अंकों की तेजी के साथ 72,723 पर खुला है। एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 31.85 अंक गिरकर 22090 पर खुला है।

सेंसेक्स के शेयरों की स्थिति

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दिखी है। 13 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स का टॉप गेनर टीसीएस है। यह करीब डेढ़ फीसदी ऊपर है। टाइटन 0.70 फीसदी चढ़ा है। तीसरे स्थान पर विप्रो 0.67 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट 0.66 फीसदी और एचसीएल टेक 0.53 फीसदी ऊपर है। टॉप-5 में से 3 शेयर आईटी सेक्टर के हैं।

निफ्टी के शेयरों की चाल

निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी है। 17 शेयर गिरे हैं। यहां भी टॉप गेनर टीसीएस है। यह 1.30 फीसदी ऊपर है। ग्रासिम 1.10 फीसदी चढ़ा है। सिप्ला एक फीसदी ऊपर गया है। आयशर मोटर्स 0.88 फीसदी बढ़त पर है। अल्ट्राटेक सीमेंट 0.80 फीसदी की तेजी पर है।

बीएसई के 1895 शेयरों में बढ़त

बीएसई के 3118 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें से 1895 शेयर बढ़त पर हैं। 1117 शेयरों में गिरावट है। 106 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबारा कर रहे हैं। 145 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है। 55 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

बैंक निफ्टी का जोश ठंडा पड़ा

बैंक निफ्टी में गिरावट बनी है। इसके 12 में से 9 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे। बैंक निफ्टी 46500 लेवल पर कारोबार कर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in