back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: नुकसान के साथ खुला शेयर बाजार, ऐसा रहा बड़े शेयरों का हाल

Today Share Market Live: इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार नुकसान के साथ खुला। दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 पर वैश्विक गिरावट का प्रभाव दिख रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार नुकसान के साथ खुला। दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 पर वैश्विक गिरावट का प्रभाव दिख रहा है। सेंसेक्स ने 180 अंकों से ज्यादा नुकसान के साथ 73 हजार लेवल से नीचे शुरुआत की। शुरुआती सत्र के चंद मिनटों के कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का था। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 251 अंक नीचे उतरा था। यह 72845 लेवल पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 70 अंक लुढ़ककर 22075 के पास आ चुका था।

प्री-ओपन सेशन के ऐसे थे संकेत

प्री-ओपन सेशन में बाजार ने सुस्ती के संकेत दिखाए थे। एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 80 अंकों से ज्यादा गिरा था। सेंसेक्स 210 अंकों से ज्यादा के नुकसान के साथ 72900 अंकों से नीचे आया था। सुबह 8.15 बजे गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा 50 अंक गिरकर 22180 अंकों पर आया था। इससे संकेत मिल रहा था कि बाजार की आज की शुरुआत घाटे वाली हो सकती है।

कल बाजार ने की थी अच्छी वापसी

गुरुवार को बाजार ने शुरुआती गिरावट से उबरकर अच्छी वापसी कर ली थी। कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंकों के फायदे के साथ 73097.28 लेवल पर था। एनएसई निफ्टी 148.95 अंकों की तेजी के साथ 22146.65 लेवल पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट हावी

अमेरिकी बाजार में गिरावट है। वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी500 में 0.29 फीसदी और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट में 0.30 फीसदी गिरा। आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी गिरे हैं। जापान का निक्की 0.30 फीसदी नुकसान में है। हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

बड़े शेयरों का हाल

आज के शुरुआती सत्र में ज्यादातर बड़े शेयर लुढ़के थे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक 1.37 फीसदी नुकसान में था। इंफोसिस, एक्सिस बैंक जैसे शेयर एक-एक फीसदी से ज्यादा नुकसान में थे। आईटी शेयरों पर दबाव बना है। एचसीएल टेक, विप्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा समेत सभी प्रमुख आईटी शेयर लाल निशान में हैं। दूसरी ओर पारवग्रिड कॉरपोरेशन का शेयर सबसे अधिक 1.30 फीसदी के फायदे में था। टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एसबीआई जैसे बड़े शेयर ग्रीन जोन में थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, 200 अंक उछला Sensex; Nifty 25,500 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...