back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: भारत की इकोनॉमिक जीत पर शेयर बाजार में जश्न, Nifty 25,000 के पार, Sensex में 780 अंकों की छलांग

भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जश्न सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिला। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन, सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जश्न सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिला। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन, सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में नया रिकॉर्ड बना दिया।

Sensex में 780 अंकों की उछाल, Nifty ने फिर पार किया 25,000 का आंकड़ा

बीएसई Sensex सोमवार को 81,928.95 अंकों पर खुला और देखते ही देखते 780 अंकों की छलांग लगाकर 82,497 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 24,919.35 पर ओपनिंग की और थोड़ी ही देर में 25,000 के आंकड़े को पार कर लिया, जो एक ऐतिहासिक स्तर है।

भारत बना 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

शनिवार को नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने जानकारी दी कि भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत की GDP अब 4,000 अरब डॉलर यानी 4 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। इस घोषणा ने भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव माहौल बना दिया।

ग्लोबल संकेत भी रहे मजबूत, एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

भारतीय बाजार की इस मजबूती में ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों का भी योगदान रहा। जापान का निक्केई और साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब 1% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी ने भी 105 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की थी।

शुक्रवार को भी दिखी थी मजबूती

पिछले शुक्रवार को भी बाजार में जोरदार तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर 81,721 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 243 अंक बढ़कर 24,853 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को उसी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए बाजार ने नया मुकाम छू लिया। भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ और ग्लोबल सपोर्टिव संकेतों के बीच बाजार में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ता दिख रहा है। जानकारों का मानना है कि अगर ये ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले हफ्तों में शेयर बाजार और नए रिकॉर्ड बना सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...