नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 4 नवंबर को कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। BSE Sensex ने 84,000 के स्तर पर हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की, जबकि NSE Nifty 25,744 पर मामूली गिरावट के साथ खुला। लेकिन बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में चले गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 180 अंक गिरकर 83,923 तक पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 60 अंक टूटकर 25,722 पर कारोबार करता नजर आया।
सुबह गिरावट के साथ खुला बाजार
सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 84,009 पर और निफ्टी 25,738 पर ट्रेड कर रहा था. बीएसई के 30 शेयरों में से 9 शेयरों में तेजी, जबकि 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के टॉप गेनर, भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा बीएसई के टॉप लूजर, पावरग्रिड, इटरनल, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 39 अंक बढ़कर 83,978 पर और निफ्टी 41 अंक बढ़कर 25,763 पर बंद हुआ था. उस दिन महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, भारती एयरटेल जैसे शेयर टॉप गेनर रहे थे। मंगलवार को भारतीय बाजार पर विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों का असर देखने को मिला। अमेरिकी बाजारों में बीते दिन गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones 226 अंक गिरा, S&P 500 30 अंक टूटा Dow Future भी 53 अंक फिसल गया एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही जापान का Nikkei 50 अंक टूटा Kospi में 68 अंकों की गिरावट FTSE100 और CAC में भी गिरावट दर्ज की गई।
आज फोकस में रहेंगी ये बड़ी कंपनियां
आज कई दिग्गज कंपनियों के Q2 रिजल्ट्स आने वाले हैं, जिन पर बाजार की नजर रहेगी SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) Mahindra & Mahindra Indigo, Adani Enterprises, Adani Ports, HomeFirst Finance, Nuvama Wealth विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेत और कंपनियों के तिमाही नतीजों के असर से आज भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. निवेशकों को सतर्क रहकर ट्रेडिंग करने की सलाह दी जा रही है।





