back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार टूटा

नयी दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के कारण विदेशी बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार में भी शुक्रवार चौतरफा बिकवाली का दबाव रहा, जिससे यह गिरावट में बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.56 प्रतिशत यानी 866 अंक की गिरावट में 54,836 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 1.63 प्रतिशत यानी 271 अंक की गिरावट में 16,411 अंक पर बंद हुआ। आईटी, धातु और रियल्टी के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत की गिरावट में रहे। निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियां गिरावट में और 11 तेजी में रहीं। हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी तथा ओएनजीसी सर्वाधिक मुनाफे में रहने वाली शीर्ष पांच कंपनियां रहीं। सेंसेक्स में 30 में से छह कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 24 लाल निशान में रहीं। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा हरे निशान में जगह बनाने में कामयाब रहीं। विश्लेषकों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 40 आधार अंक की बढ़ोतरी की घोषणा और उसके एक दिन बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 50 आधार अंक की बढ़ोतरी की घोषणा निवेश धारणा के प्रतिकूल साबित हुई है। निवेशक इस बात को लेकर आशंकित हैं कि महंगाई पर काबू पाने के लिये केंद्रीय बैंकों द्वारा उठाये गये कदम कहीं आर्थिक विकास की गति में अवरोध न उत्पन्न कर दें। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵