stock-market-continues-to-fall
stock-market-continues-to-fall

शेयर बाजार में जारी है गिरावट का दौर

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स)। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 434.93 अंकों की गिरावट के साथ 50,889.76 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी ने भी 137 अंक की गिरावट के साथ 14,982 पर कारोबार खत्म किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स ने पौने दो फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स एक फीसदी तक की गिरावट दिखाई। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान 131 कंपनियों के शेयरों ने अपने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर हासिल किया। इसके विपरीत, केवल 6 कंपनियों के शेयर ही अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर तक फिसले। निफ्टी 50 इंडेक्स पर 12 शेयर हरे, जबकि 38 शेयरों ने लाल निशान के साथ कारोबार खत्म किया। सेंसेक्स पर 10 शेयरों में तेजी दर्ज की और 20 शेयरों में गिरावट दिखी। बीएसई पर 1,191 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए 1,769 शेयरों में नरमी देखने को मिली। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in