नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि अब उसपर जमकर बवाल हो रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि एक ओर तो चीन AI पर तेजी से काम कर रहा है। इलैक्ट्रिक वीकल्स पर भी तेजी से काम कर रहा है। लेकिन हमारे यहां सिर्फ लोग डिलीवरी बॉय और गर्ल बनकर ही खुश हैं। हम सिर्फ डिलीवरी ऐप्स ही बना रहे हैं।
Zepto के सीईओ ने केंद्रीय मंत्री पर निकाला गुस्सा
पीयूष गोयल के बयान पर बवाल बढ़ता हुआ दिखाई दिया तो जेप्टो के सीईओ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की आलोचना करना आसान है वह भी तब जब आप चीन और अमेरिका की तकनीक से उसकी तुलना करें। हमने 3.5 साल में जेप्टो के जरिए 1.5 लाख रोजगार दिए हैं। हमारी कंपनी साल में 1000 करोड़ का टैक्स सरकार को देती है। उन्होंने AI मॉडल पर काम करने की असर्थतता जताते हुए कहा कि हमने बड़ी इंटरनेट कंपनियां खड़ी नहीं की हैं जिसकी वजह से AI मॉडल के मामले में हम पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जेप्टो के सीईओ ने कहा कि हम अपने घरेलू बाजार से लाखों डॉलर कमाएंगे और सफल होंगी तभी बड़ा बदलाव आ सकेगा।
अशनीर ग्रोवर भी पीयूष गोयल की टिप्पणी के खफा
अशनीर ग्रोवर ने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत में सिर्फ नेताओं को ‘रियलिटी चेक’ की जरूरत है। बाकी हर कोई भारत की वास्तविकता में ही रह रहा है.” उन्होंने लिखा कि चीन ने भी फूड डिलीवरी से ही शुरुआत की थी। इसके बाद ही उन्होंने डीप-टेक में कदम बढ़ाया। सरकार का लक्ष्य 20 साल तक 10 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर बनाए रखना होना चाहिए।





