back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

25 की उम्र से SIP शुरू करें और 40 तक बनें करोड़पति, जानिए कैसे? समझें ये गणित

नियमित निवेश शुरू करना भविष्य में वित्तीय सुरक्षा का सबसे आसान तरीका है। SIP के जरिए सही प्लानिंग और थोड़ी निवेश अनुशासन से 15 साल में 1 करोड़ रुपये तक का फंड तैयार किया जा सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क व्‍यक्ति 25 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर चुका होता है, लेकिन अधिकतर देखने में आता है कि लोग अपने भविष्य की बचत को टाल देते हैं। जिससे आगे चलकर वे फाइनेंशियल रूप से परेशान रहते हैं। यदि इस उम्र में थोड़ी समझदारी दिखाएं और नियमित निवेश करना शुरू करें, तो 40 साल की उम्र तक वित्तीय सुरक्षा पाना आसान हो सकता है। यदि आपका लक्ष्य 40 साल की उम्र तक करोड़पति बनना है, तो SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) एक सरल और असरदार तरीका है। सही प्लानिंग और थोड़ी-सी नियमित निवेश से आप 15 साल में 1 करोड़ रुपये तक का फंड तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हर महीने कितनी राशि निवेश करनी होगी और किस तरह की रिटर्न दर से आपका पैसा बढ़ेगा।

शुरुआती निवेश के लिए सबसे आसान तरीका

SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश की जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि समय के साथ कंपाउंडिंग का असर आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देता है। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, उतना ही आपका पैसा तेजी से बढ़ेगा। इसी वजह से 25 साल की उम्र को निवेश शुरू करने का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है, क्योंकि लंबे समय तक निवेश करने से धन अधिक तेजी से बढ़ता है।

ऐसे बनेगा 15 साल में 1 करोड़ का फंड 

यदि आप 25 साल की उम्र में हर महीने 22,000 रुपये SIP के रूप में निवेश करना शुरू करते हैं। अगर इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है और आप इसे लगातार 15 साल तक जारी रखते हैं, तो परिणाम कुछ इस तरह होंगे:

कुल निवेश राशि: 39,60,000 रुपये

अनुमानित रिटर्न: 65,10,491 रुपये

कुल फंड वैल्यू: 1,04,70,491 रुपये

यानी, सिर्फ 39.6 लाख रुपये का निवेश करके 15 साल में आप 40 साल की उम्र तक 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं। यह दिखाता है कि समय और नियमित निवेश से आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

कंपाउंडिंग का जादू

इस निवेश में सबसे बड़ी ताकत रिटर्न से ज्यादा समय की होती है। शुरुआती सालों में आपका फंड धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन जैसे-जैसे साल गुजरते हैं, रिटर्न पर भी रिटर्न मिलने लगता है। यही कारण है कि लगभग 10वें साल के बाद आपका फंड तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। लंबे समय तक नियमित निवेश करने से कंपाउंडिंग का असर पूरी तरह दिखाई देता है और छोटी-छोटी रकम भी बड़ी संपत्ति में बदल सकती है।

SIP में निवेश से जुड़ी जरूरी बातें

हर किसी के लिए हर महीने 22,000 रुपये की SIP जरूरी नहीं है। आप इससे कम राशि निवेश करके भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए या तो निवेश की अवधि बढ़ानी होगी या हर साल SIP की रकम धीरे-धीरे बढ़ानी होगी। कई निवेशक सालाना 10% की SIP स्टेप-अप अपनाकर भी समान लक्ष्य तक पहुंचते हैं।

निवेश से पहले ये बातें ध्यान दें 

– SIP हमेशा लंबी अवधि के लिए करें।

– बाजार के उतार-चढ़ाव से डरकर SIP बंद न करें।

– जरूरत पड़ने पर किसी वित्तीय सलाहकार से मार्गदर्शन लें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य उद्देश्य के लिए है। निवेश करने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार से व्यक्तिगत सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...