back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका ने की ऋण पुनर्गठन की मांग

कोलंबो, 20 मई (आईएएनएस)। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने विदेशी कर्जदाताओं से लिये गये 50 अरब डॉलर के ऋण के पुनर्गठन का आग्रह किया है ताकि वह भुगतान को अधिक प्रभावी रूप से प्रबंधित कर पाये। इतिहास में पहली बार श्रीलंका ऋण की किस्त का भुगतान समय पर नहीं कर पाया है। श्रीलंका को किस्त के रूप में 7.8 करोड़ डॉलर का भुगतान अप्रैल में ही करना था। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे 30 दिन की और मोहलत दी गई थी लेकिन इसके बावजूद किस्त अदायगी नहीं हुई। मोहलत की अवधि भी बुधवार को समाप्त हो गई। गुरुवार को साख निर्धारण करने वाली दो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी कहा कि श्रीलंका ऋण की किस्त का भुगतान नहीं कर पाया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर पी नंदलाल वीरासिंघे का कहना है कि उनका देश प्री-एम्पटिव डिफॉल्टर है। वीरासिंघे ने कहा है, हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। हमने कहा है कि जब तक ऋणदाता हमारे ऋण का पुनर्गठन नहीं करते हैं, हम भुगतान नहीं कर पायेंगे। इसी वजह से आप इसे प्री-एम्पटिव डिफॉल्ट कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी तकनीकी परिभाषा हो सकती है। ऋणदाता इसे डिफॉल्ट मान सकते हैं। हमारी ओर से बात स्पष्ट है कि जब तक ऋण पुनर्गठन नहीं होगा, हम भुगतान नहीं कर सकते हैं। गौरतलब है कि जब कोई देश ऋण का भुगतान समय पर नहीं करता है तो इससे उसकी साख गिरती है। साख गिरने से देश के लिए विदेशी बाजार से और ऋण लेना बहुत अधिक मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में देश की मुद्रा दबाव में आती है और अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचती है। श्रीलंका इन दिनों गंभीर आथिर्क संकट से गुजर रहा है। इस कारण से यहां के राजनीतिक गलियारे में भी कोहराम मचा हुआ है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार को हिंसक प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है। –आईएएनएस एकेएस/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵