back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Live: बाजार में हल्की बढ़त, इन शेयरों पर फोकस

Stock Market Live Update: इन दिनों ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिले हैं। एशिया का बाजार भी मजबूत है। आज भारत में प्री-ओपनिंग में बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इन दिनों ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिले हैं। एशिया का बाजार भी मजबूत है। आज भारत में प्री-ओपनिंग में बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स 57.81 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला है। यह 65054.41 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 56.80 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19362.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Zomato, APL Apoolo पर फोकस

आज सेंसेक्स बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार का फोकस Zomato, APL Apoolo, NBCC पर है। इसके शेयर तेजी से बढ़ रहे हैं। पावर और पावर यूटिलिटीज में एक्शन जारी है। एफएमसीजी शेयरों में भी हलचल दिख रही है। कंज्यूमर ओरिएंटेड शेयरों में अच्छा एक्शन बना है।

एनएसई का निफ्टी 68.80 अंक पर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 204.75 अंक या 0.32 फीसदी की तेजी के साथ खुला है। यह इस समय 65201 पर कारोबार कर रहा है। इसके अतिरिक्त एनएसई का निफ्टी 68.80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला है। इस समय यह 19374 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

टाइगर ग्लोबल ने हिस्सा बेचा

टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने कंपनी में 1.44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने 1124 करोड़ रुपए में 12.34 करोड़ शेयर बेचे हैं। इन शेयर को खरीदने वाली citi gropu global, gs singapore, axis mutual fund, morgan stanley asia, societe generale, bnp paribas arbitrage, kotak mahindra mf शामिल हैं।

आज क्रूड ऑयल में नरमी

आज भी क्रूड ऑयल में नरमी कायम है। कच्चे तेल का भाव एक प्रतिशत लुढ़कर 84 डॉलर के नीचे आ गया है। जबकि सोना हल्की बढ़त के साथ 1950 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, विदेशी निवेशकों द्वारा कैश मार्केट में बिकवाली दिख रही है। Flls ने सोमवार को कैश मार्केट में 1393.25 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 1264.01 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...