back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1633 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया

शिमला, 26 जून (हि.स.)। एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 1633.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह शुद्ध लाभ गत वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में 75.61 करोड़ रुपये अधिक है, जब यह 1557.43 करोड़ रुपये था। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक के बाद वित्तीय वर्ष 2020-21 तथा चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों को घोषित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में एसजेवीएन ने कुल 3213.07 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जोकि गत वित्तीय वर्ष में अर्जित कुल आय 3095.24 करोड़ रुपये से 117.83 करोड़ रुपये अधिक है। इस कारण 10/- रुपये प्रति के फेस वैल्यू के शेयर ईपीएस प्रति शेयर आय 3.96 रुपये से बढ़कर 4.16 रुपये हो गया है। उन्होंने अवगत करवाया कि निदेशक मंडल ने 2.20 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश घोषित किया है। इस संदर्भ में 1.80 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम भुगतान पहले ही किया जा चुका है तथा 0.40 रुपये प्रति शेयर की दर से भुगतान जल्द ही किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में स्थित अपने दो जलविद्युत स्टेशनों तथा गुजरात एवं महाराष्ट्र में दो पवन ऊर्जा स्टेशनों एवं एक सौर ऊर्जा स्टेशन से एसजेवीएन ने कुल 9224 मिलियन यूनिट्स विद्युत का उत्पादन किया है, जबकि इन संयंत्रों की डिजाइन एनर्जी 8700 मिलियन यूनिट्स है। शर्मा ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान एसजेवीएन का वित्तीय निष्पादन शानदार रहा है। इस तिमाही के दौरान एसजेवीएन ने कुल 1081.13 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जोकि वित्तीय वर्ष 2019-20 से 53.4 % अधिक है, जब कुल आय 704.70 करोड़ रुपये थी। कंपनी का शुद्ध लाभ 399.44 करोड़ रुपये से 53.66 % बढ़कर 613.80 करोड़ रुपये हो गया है। इस तिमाही के दौरान ईपीएस (प्रति शेयर आय) 1.01 रुपये से बढ़कर 1.56 रुपये हो गया है। एसजेवीएन भारत के साथ-साथ पड़ोसी देशों जैसे नेपाल एवं भूटान में जलविद्युत, सौर विद्युत, पवन विद्युत तथा ताप विद्युत क्षेत्र में 16 विद्युत परियोजनाओं को निष्पादित कर रहा है। एसजेवीएन ने 2016.5 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 12000 मेगावाट तथा 2040 तक 25000 मेगावाट कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

25 की उम्र से SIP शुरू करें और 40 तक बनें करोड़पति, जानिए कैसे? समझें ये गणित

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क व्‍यक्ति 25 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर चुका होता है, लेकिन अधिकतर देखने में...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵