नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिसंबर की शुरुआत ही सोने और चांदी के लिए शानदार रही है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार छलांग लगाई। खासकर चांदी ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया लाइफटाइम हाई दर्ज किया।
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
सोमवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीते शुक्रवार के बंद भाव ₹1,74,981 प्रति किलो से उछाल लेते हुए, वायदा कारोबार में चांदी 15 मिनट के भीतर ₹1,78,489 प्रति किलो के नए शिखर पर पहुँच गई। एक दिन की तेजी: ₹3,508 प्रति किलो। पिछला बंद: ₹1,74,981 प्रति किलो। आज का नया हाई ₹1,78,489 प्रति किलो पहुंच गया । जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति में रुचि ने इस तेजी को बढ़ावा दिया है।
सोने में भी उछाल
चांदी की तरह, सोने की कीमतों में भी सोमवार को तेजी दर्ज हुई। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना ₹1,29,504 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,30,794 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता देखा गया। एक दिन की तेजी₹1,290 प्रति 10 ग्राम और पिछला बंद ₹1,29,504 प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, सोने की कीमत अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे है। MCX पर सोने का ऑल टाइम हाई ₹1,34,024 प्रति 10 ग्राम रहा है। इसका मतलब है कि वर्तमान भाव रिकॉर्ड से करीब ₹4,000 सस्ता है।
घरेलू बाजार में हालात
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड के अनुसार, घरेलू बाजार में बीते शुक्रवार को 24 कैरेट सोना और चांदी इस प्रकार बंद हुए थे। जिसमें 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,26,591 प्रति 10 ग्राम और चांदी प्राइस: ₹1,64,359 प्रति किलो । ध्यान दें कि IBJA के रेट्स में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, जो ज्वेलरी खरीदते समय अतिरिक्त जुड़ते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल के पीछे वैश्विक आर्थिक संकेत, डॉलर की कमजोरी, महंगाई की चिंता, और घरेलू मांग में वृद्धि जैसे कई कारण हैं। इसके अलावा, दिसंबर का शादी और त्योहारों का सीजन भी कीमतों को ऊपर धकेल रहा है।विशेष रूप से चांदी ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है और कई लोग इसे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।





