नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपना देश छोड़ चुकी हैं। देश छोड़ने के लिए उन्हें केवल कुछ मिनटों का समय मिला था ऐसे में वो अपने साथ बहुत कम सामान लेकर आ पाईं। उनकी पूरी प्रॉपर्टी, बैंक अकाउंट में रखे पैसे सबकुछ बांग्लादेश में ही छूट गए।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं शेख हसीना?
इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश में चुनाव हुए थे। चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, शेख हसीना की कुल संपत्ति 4.36 करोड़ बांग्लादेशी टका यानी भारतीय रुपयों में करीब 3.14 करोड़ रुपये की है। इसमें उनके बैंक अकाउंट में जमा पैसे भी शामिल हैं।
क्या-क्या है शेख हसीना के पास?
हलफनामे में शेख हसीना ने बताया था कि उनके पास 6 एकड़ जमीन है। इसमें होने वाली खेती से उनकी कमाई होती है। उन्होंने ये भी बताया था कि सैलरी के तौर पर उन्हें भारतीय रुपये में करीब 10 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा 2009 से सत्ता में काबिज शेख हसीना सरकारी आवास की जगह अपनी हवेली में रहती हैं। जिसकी एवज में उन्हें हाउस रेंट अलाउंस भी मिलता है। इसके अलावा शेख हसीना के पास साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है, सोने के गहने हैं और गिफ्ट में मिली एक कार भी है। ये सब शेख हसीना वहीं छोड़कर आई हैं। उनके देश छोड़ने के बाद तस्वीरें सामने आई थीं कि उनके घर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने वहां खूब तोड़फोड़ मचाई और उनका कीमती सामान लूट लिया।
नौकर है अरबपति
जुलाई के महीने में खबर आई थी कि शेख हसीना के घरेलू सहायक रहे जहांगीर आलम के पास करीब 284 करोड़ रुपयेकी संपत्ति है। इस मामले में शेख हसीना ने जांच के आदेश दिये थे और बाद में जहांगीर आलम के बैंक अकाउंट फ्रीज़ भी किए गए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in





