back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीनी निर्यात के मजबूत आंकड़ों के दम पर चीनी कंपनियों के शेयरों ने मारी छलांग

नयी दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों के टूटने के बावजूद निर्यात के मजबूत आंकड़ों और चीनी मिलों के लिये ऋण वितरण की समयसीमा बढ़ाने की सरकार की घोषणा के कारण चीनी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को तेज बढ़त देखी गई। द्वारकाधीश शुगर, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रिज और त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयरों में चार से सात प्रतिशत की तेजी देखी गई। मगध शुगर एंड एनर्जी, राणा शुगर, उत्तम शुगर मिल्स, के एम शुगर, आंध्रा शुगर, मवाणा शुगर और श्री रेणुका शुगर के शेयरों के दाम में भी तेजी रही। चीनी मिलों के संगठन इस्मा की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में समाप्त होने वाले चालू चीनी सत्र में चीनी के निर्यात के 85 लाख टन के आंकड़े को छूने की संभावना है। इस्मा की इस रिपोर्ट से निवेशकों का मनोबल बढ़ गया। इसी तरह मंगलवार को केंद्र सरकार ने घोषणा की कि वर्ष 2018 से 2021 तक अधिसूचित विभिन्न योजनाओं के तहत एथनॉल परियोजना के लिये ऋण वितरण की समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर की जाती है। सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये समयसीमा का विस्तार किया है। चीनी उद्योग के लिये इसे सकारात्मक मानते हुये निवेशकों ने चीनी मिलों में जमकर रुपया लगाया। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...