back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Today: हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex और Nifty बढ़त के साथ खुले

बुधवार 11 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। निवेशकों में खरीदारी का माहौल देखने को मिला।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले. निवेशकों में खरीदारी का माहौल देखने को मिला। जिससे बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड बना रहा। आज सेंसेक्स 65 अंकों की बढ़त के साथ 84,339 पर खुला, जबकि निफ्टी 40 अंक चढ़कर 25,975 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिली।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन करीब 3 प्रतिशत चढ़कर टॉप गेनर रहा। इसके अलावा टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में भी करीब 1-1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे बैंकिंग शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में BSE मिडकैप 0.1 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत तक ऊपर रहे। एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हल्की बढ़त में रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग फ्यूचर्स भी ऊपर कारोबार करता दिखा. जापान में नेशनल फाउंडेशन डे की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे।

वॉल स्ट्रीट का मिला-जुला असर

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर रिटेल सेल्स डेटा के कारण S&P 500 और नैस्डैक में गिरावट रही, हालांकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज हल्की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।आज कई बड़ी कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी, जिनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड, गोदरेज इंडस्ट्रीज, पतंजलि फूड्स, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और डिविस लैबोरेटरीज समेत कई नाम शामिल हैं। इनके नतीजों का असर बाजार की दिशा पर पड़ सकता है। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल: इंडोनेशिया यूनिट को 70,000 गाड़ियों का बड़ा ऑर्डर मिला, जिससे स्टॉक चर्चा में रह सकता है। BHEL: सरकार 5 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बेचने की तैयारी में है. साथ ही कंपनी को 2800 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट भी मिला है। टाटा कम्युनिकेशंस: कंपनी ने सिद्धार्थ मुंद्रा को नया CFO-डेसिग्नेट नियुक्त किया है। शॉपर्स स्टॉप: पंकज चतुर्वेदी को नया CFO नियुक्त किया गया है। हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर: 64.68 करोड़ रुपये का ऑपरेशन और यूजर फीस कलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आयन एक्सचेंज इंडिया: ओमान में 20 साल का बड़ा वॉटर और सीवेज प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵