back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, 200 अंक उछला Sensex; Nifty 25,500 के पार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 200 अंक यानी 0.27% चढ़कर 82,418 के स्तर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 200 अंक यानी 0.27% चढ़कर 82,418 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 70 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 25,537 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

GIFT Nifty से मिले मजबूत संकेत

आज GIFT Nifty भी 25,645 के करीब ट्रेड करता दिखा, जिससे बाजार में अच्छी शुरुआत के संकेत मिले। निवेशकों की नजर आज एशियाई बाजारों, अमेरिकी बाजार और कच्चे तेल की कीमतों पर बनी हुई है। इसके अलावा रुपये की चाल और कमोडिटी बाजार का असर भी देखने को मिल सकता है। एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती देखने को मिली। Nikkei 225 1.1% उछलकर 59,199.31 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। TOPIX में 1.45% की बढ़त दर्ज की गई। KOSPI 1.65% और KOSDAQ 0.57% चढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.8% मजबूत हुआ। एशियाई बाजारों में यह तेजी अमेरिका के बाजारों में आई मजबूती के बाद देखी गई।

वॉल स्ट्रीट में भी रहा जोश

25 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। S&P 500 0.81% बढ़कर 6,946.13 पर बंद हुआ। Nasdaq Composite 1.26% चढ़कर 23,152.08 पर पहुंचा। Dow Jones Industrial Average 0.63% की बढ़त के साथ 49,482.15 पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजार की इस तेजी से वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। प्रोविजनल एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, 25 फरवरी को विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 2,991.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,118.57 करोड़ रुपये के शेयरों में निवेश किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगे बाजार की दिशा एशियाई बाजारों के रुख, कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये की चाल और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी। फिलहाल बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निवेशकों के लिए खुशखबरी! जीरो ब्रोकरेज अकाउंट के फायदे और ऑनलाइन खोलने का तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। इसी खाते में निवेशकों के शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...