back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 311 अंक लुढ़का

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 311.03 अंक की गिरावट के साथ 60,691.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.60 अंक टूटकर 17,844.60 के स्तर पर बंद हुआ।

नई दिल्ली, एजेंसी। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुलने के बावजूद घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा। बैंकिंग, फार्मा और एनर्जी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जबकि मेटल, पीएसई, एएफएमसीजी और रियल्टी के शेयरों में भारी दबाव रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 311.03 अंक की गिरावट के साथ बंद हु

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 311.03 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 60,691.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 99.60 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 17,844.60 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट

कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई, जबकि 10 शेयरों में तेजी रही। अडाणी समूह के 10 शेयरों में से सात शेयर में गिरावट देखने को मिली। समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में सबसे अधिक 6.37 फीसदी की गिरावट रही है। अडाणी ट्रांसमिशन, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, एनडीटीवी में 3.75 फीसदी, अडाणी विल्मर में 2.38 फीसदी और अंबुजा सीमेंट में 1.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अडाणी पावर के शेयर में 5 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स में 0.24 फीसदी और एसीसी में 0.087 फीसदी की तेजी रही।

अडाणी एंटरप्राइजेज में 5.88 फीसदी की गिरावट

शेयर बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक कमजोरी दिखी। वहीं, एनएसई निफ्टी में सबसे ज्यादा कमजोरी वाले शेयरों में एक अडाणी एंटरप्राइजेज रहा, जिसमें 5.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, मेटल और फार्मा इंडेक्स करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, दिव्स लैब का शेयर 2.5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का सेंसेक्स 316.94 टूटकर 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ

पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 316.94 यानी 0.52 फीसदी टूटकर 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

निवेशकों के लिए खुशखबरी! जीरो ब्रोकरेज अकाउंट के फायदे और ऑनलाइन खोलने का तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। इसी खाते में निवेशकों के शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...