Stock Market Opening: सेंसेक्स में तेजी, घरेलू शेयर बाजार की बेहतरीन ओपनिंग

Share Market Today Opening:ओपनिंग मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी अहम लेवल के ऊपर हैं। सेंसेक्स में 65000 के पार जाकर ट्रेडिंग हो रही है। निफ्टी 19300 के ऊपर है।
सेंसेक्स में आज बढ़त।
सेंसेक्स में आज बढ़त। सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन यानी आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। ओपनिंग मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी अहम लेवल के ऊपर हैं। सेंसेक्स में 65000 के पार जाकर ट्रेडिंग हो रही है। निफ्टी 19300 के ऊपर है। बैंक निफ्टी भी 44000 के ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जिसका असर शेयर मार्केट में दिख रहा है। ऐसे संभावना है कि इस बैठक के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी दिखेगी।

बीएसई का सेंसेक्स में 21.57 अंक की तेजी

घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग बीएसई का सेंसेक्स 21.57 अंक की तेजी से हुई है। यह 64908 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 32.55 (0.17 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ) 19298 लेवल पर खुला है। वैसे, बाजार खुलते ही सेंसेक्स 157 अंक चढ़कर 65000 पार निकल गया। निफ्टी भी 50 अंकों से अधिक चढ़कर 19322 लेवल पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 15 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है। 15 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसका अर्थ है कि गिरने और चढ़ने वाले शेयरों की संख्या बराबर है। निफ्टी के 50 में से 27 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे और 23 शेयरों में गिरावट है।

सुबह 9:30 बजे लुढ़का था सेंसक्स

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के लाल निशान में फिसल गए हैं। सेंसेक्स 18.43 अंक गिरकर 65000 के नीचे चला गया। इस समय 64868 लेवल पर है। एनएसई का निफ्टी 5.65 अंक फिसलकर 19260 लेवल पर है।

सेक्टरवार कारोबार

आज सेक्टोरल इंडेक्स में एफएमसीजी और आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी 0.33 प्रतिशत और आईटी 0.28 प्रतिशत टूटे हैं। चढ़ने वाले सेक्टर्स में सबसे अधिक 0.98 प्रतिशत ऊपर रियल्टी सेक्टर है। मीडिया शेयरों में 0.66 प्रतिशत की उछाल है।

Related Stories

No stories found.