Share Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी गिरे, बड़े शेयरों पर दबाव बरकरार

Today Share Market Opening: घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के अंतिम दिन कारोबारी दिन आज नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। घरेलू बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट का दबाव दिख रहा है।
शेयर बाजार की आज की शुरुआत।
शेयर बाजार की आज की शुरुआत।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के अंतिम दिन कारोबारी दिन आज नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। घरेलू बाजार पर वैश्विक बाजारों की गिरावट और बड़े शेयरों की कमजोर शुरुआत का दबाव दिख रहा है। शुरुआती सेशन में करीब सारे बड़े शेयर प्रेशर में दिख रहे। घरेलू प्री-ओपन सेशन से नुकसान का संकेत दे रहे थे। बाजार खुलने से पहले सेंसेक्स 200 अंकों के नुकसान में था। निफ्टी करीब 60 अंक गिरा था। गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी नुकसान के संकेत दे रहा था। इस तरह लग रहा कि आज दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सेंसेक्स 250 से अधिक अंक गिरा

सुबह 9:15 बजे बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई तो सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरा। शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में बाजार वोलेटाइल दिख रहा। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 200 अंकों के नुकसान के साथ 65450 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 80 अंक से ज्यादा गिरा था। 19550 अंक से नीचे आ चुका था।

कल 250 अंकों के नुकसान पर बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई थी। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250 अंक के नुकसान के साथ 65630 अंक से नीचे बंद हुआ था। निफ्टी 50 अंक गिरकर 19625 अंक से नीचे आ गया था। बुधवार को सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा और निफ्टी में 140 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी।

वैश्विक बाजारों में गिरावट जारी

वैश्विक बाजार में गिरावट जारी है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार घाटे में बंद हुए थे। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.75% की गिरावट आई थी। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.96% और एसएंडपी 500 में 0.85% की गिरावट आई थी। आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी नुकसान में हैं। जापान का निक्की 0.52 फीसदी गिरा है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.36% लुढ़का है।

बड़े शेयरों में बिकवाली

आज कारोबार में करीब सभी बड़े शेयरों ने नुकसान के साथ शुरुआत की है। शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 को छोड़कर सारे शेयर गिरे हैं। टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर 1-1% मजबूत हैं। टीसीएस, विप्रो और मारुति के शेयरों में मामूली तेजी है। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर डेढ़ फीसदी तक के नुकसान में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in