नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबरदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की डिजिटल सेवाएं आज, 1 अप्रैल 2025 को, करीब तीन घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप, यूपीआई और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
कब से कब तक रहेगा डाउनटाइम?
SBI ने आधिकारिक रूप से बताया है कि 1 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उनकी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यह डाउनटाइम वार्षिक समापन गतिविधियों Annual Closing Activity के कारण किया जा रहा है।
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
बैंक की जिन सेवाओं पर असर पड़ेगा, उनमें शामिल हैं इंटरनेट बैंकिंग (Retail & Merchant Services) कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग (CINB) योनो ऐप (YONO App) योनो लाइट (YONO Lite – Mobile Banking App) योनो बिजनेस (YONO Business – Web & Mobile App) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजेक्शन इन सभी सेवाओं पर असर दिखेंगा।
कौन-सी सेवाएं काम करेंगी?
इस दौरान ग्राहक निम्नलिखित सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं UPI लाइट छोटे ट्रांजेक्शन के लिए ATM सेवाएं नकद निकासी और अन्य सुविधाएं वेबसाइट प्रदर्शन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, SBI की डिजिटल सेवाओं में समस्या आज सुबह 8:15 बजे शुरू हुई और 11:45 बजे तक 800 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। रिपोर्ट के अनुसार 64% शिकायतें मोबाइल बैंकिंग से संबंधित थीं। 33% शिकायतें फंड ट्रांसफर को लेकर थीं। 3% शिकायतें एटीएम सेवाओं में आ रही दिक्कतों को लेकर थीं।
SBI ने क्या कहा?
SBI ने X पर पोस्ट कर ग्राहकों को सूचना दी:”वार्षिक समापन गतिविधियों के कारण हमारी डिजिटल सेवाएं 1 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे (IST) के बीच उपलब्ध नहीं होंगी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस दौरान UPI लाइट और ATM का उपयोग करें। असुविधा के लिए हमें खेद है।”
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
डिजिटल लेन-देन पहले से ही निपटा लें। यदि जरूरी हो, तो कैश निकालकर रखें। UPI लाइट और ATM का इस्तेमाल करें। बैंकिंग सेवाओं को लेकर किसी भी अपडेट के लिए SBI के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें। SBI की डिजिटल सेवाएं आज तीन घंटे के लिए बंद रहेंगी, जिसका असर करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा। हालांकि, ATM और UPI लाइट जैसी सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने जरूरी ट्रांजेक्शन पूरे कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।





