back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री जन धन योजना को पूरे हुए 10 साल, सबसे अधिक महिलाओं को मिला इस योजना का लाभ

इस योजना का नारा है "मेरा खाता, भाग्य विधाता"। इस योजना के तहत अब तक 52 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री जन धन योजना को पूरे 10 साल हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री जन धन योजना को पूरे 10 साल हो गए हैं। यह योजना साल 2014 में शुरू की गई थी। इस योजना का लाभ सबसे अधिक महिलाओं को मिला है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 30 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। इस योजना का लाभ कुल 52 करोड़ से अधिक लोगों को दिया जा चुका है। सरकार की ओर से गरीबों के अकाउंट में इस सुविधा के तहत 23 करोड़ से अधिक धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी

लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ध्यान में रखते हुए लाई गई थी। इस योजना में हर परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाते, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन सुविधा तक पहुंच के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच की परिकल्पना की गई है। इसके अलावा, लाभार्थियों को 1 लाख रुपये के अंतर्निहित दुर्घटना बीमा कवर वाला रुपे डेबिट कार्ड मिलेगा। इस योजना का नारा है, “मेरा खाता, भाग्य विधाता”। 

इस योजना का क्या है मकसद

इस योजना का मकसद, कम आय वाले वर्गों और वंचित वर्गों को कई वित्तीय सेवाएं मुहैया कराना है। इन सेवाओं में मूल बचत खाते की सुविधा, ज़रूरत के मुताबिक लोन बीमा और पेंशन शामिल हैं। इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए, अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आपको किसी और दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं होगी। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप इनमें से किसी भी दस्तावेज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, नरेगा कार्ड। 

जन-धन योजना के लिए अप्लाई कैसे करें

सबसे पहले PMJDY के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। ई-डॉक्यूमेंट सेक्शन के अंदर, आपको खाता खोलने के फॉर्म के लिए लाइव लिंक मिलेंगे। आवेदक इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में एक्सेस कर सकते हैं। उपयुक्त भाषा विकल्प पर क्लिक करें। इससे PDF में फॉर्म खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

बैंक शाखा, शहर/गांव का नाम, ब्लॉक/जिला, आधार संख्या, पेशा, वार्षिक आय, किसान क्रेडिट कार्ड का डिटेल्स और अन्य सहित अपने सभी बैंक और व्यक्तिगत डेटा के साथ मैन्युअल रूप से फॉर्म भरें। एक बार जब आप इसे भर लें, तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाएं और इसे जमा करें। फॉर्म जमा करते समय, आपको जन धन योजना के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के साथ कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

जन-धन योजना अकाउंट खोलने के लिए किस प्रक्रिया का पालन करें। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। अगर दस वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग आवेदन करते हैं, तो उन्हें अपने PMJDY खाते के प्रबंधन के लिए अपने कानूनी अभिभावकों से सहायता की आवश्यकता होगी।

 

जन-धन योजना के फायदे

 

बैंक खाता न रखने वाले व्यक्ति के लिए एक बुनियादी बचत बैंक खाता खोला जाता है। खातों में कोई न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है। खातों में जमा राशि पर ब्याज मिलता है। खाताधारक को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है। खाताधारकों को जारी किए गए रुपे कार्ड के साथ 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर (28.8.2018 के बाद खोले गए नए पीएमजेडीवाई खातों के लिए 2 लाख रुपये तक बढ़ाया गया) उपलब्ध है।

पात्र खाताधारकों को 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा उपलब्ध है। खाते डायरेक्ट प्रॉफिट ट्रांसफर (डीबीटी), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी बैंक (मुद्रा) योजना के लिए पात्र हैं।

किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं अकाउंट

आप प्रधानमंत्री जन धन योजना के लिए किसी भी बैंक में अपना अकाउंट खुला सकते हैं। इसके लिए आप जीरों बैलेंस से भी अकाउंट खोल सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर क्या कहा, जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे संबंधित एक्स पर पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर मना रहे हैं- #10YearsOfJanDhan। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी को बधाई जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी सरकार की इन योजनाओं का करोड़ो लोग उठा रहे हैं फायदा, आप भी लीजिए इसका लाभ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...