नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी रोजगार की तलाश में हैं तो प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आपको हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे। यह योजना 2 दिसंबर से शुरू होनी है लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है। आप pminternship.mca.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद आएंगे नोटिफिकेशन
जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई मेल पर नोटिफिकेशन आने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए रजिस्टर कराने के लिए कोई एप्लिकेशन फीस भी नहीं है। इसके योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉर कंपनियों में काम करने का अवसर मिलेगा।
इन कंपनियों ने इंटर्न रखने में दिखाई है रुचि
आयशर मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, जुबिलेंट फूडवर्क्स, मुथूट फाइनेंस और अन्य निजी क्षेत्र की कंपनियों ने सरकार की योजना के माध्यम से इंटर्न लेने में रुचि दिखाई है। साल 2024 में 1.2 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप का लक्ष्य रखा है।
कैसे करें अप्लाई, फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाएं
इसके बाद register link पर क्लिक करें तो एक नया पेज खुलेगा।
रजिस्ट्रेशन कि डिटेल्स जमा होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें
जानकारी के आधार पर पोर्टल पर एक रिज्यूम बन जाएगा
इसके बाद अपनी प्रेफरेंस के आधार पर 5 अवसरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं ये लोकेशन, सेक्टर, रोल और योग्यता के आधार पर होगी।
इंटर्नशिप के लिए निकाले गए हैं 50,000 से अधिक पद
इंटर्नशिप के लिए 50,000 से ज़्यादा पद निकाले गए हैं। इसके तहत हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे, काम सीखने का मौका मिलेगा और फिर एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाएंगे। इंटर्नशिप 21 से 24 वर्ष के युवा कर सकते हैं। वो लोग जो 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक पढे हो आवेदन कर सकते हैं। मदद के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1800-116-090 पर कॉल कर सकते हैं।




