back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बकरीद को लेकर ऑनलाइन हो रही बकरों की बिक्री

पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में बकरीद को लेकर कई स्थानों पर बकरे की मंडियां भले ही सज गई हैं, लेकिन कोरोना काल को देखते हुए इस बार सोशल मडिया पर भी बकरे की बिक्री हो रही है। इसके लिए विक्रेताओं ने व्हाट्सएप ग्रुप तक बना लिए गए हैं तो कई बकरे की पसंद करने के लिए मंडी के दुकानदारों को वीडियो कॉल कर रहे हैं। पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले बाबूद्दीन कहते हैं कि बकरीद में बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। कोरोना काल में परंपरा भी निभानी है और कोरोना से लड़ाई भी जीतनी है। ऐसे में इस साल ऑनलाइन बकरे की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की अपेक्षा सस्ते और बेहतर बकरे ग्रामीण क्षेत्रों में मिल जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी सोशल साइटों के जरिए बकरे बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए कुछ विक्रेताओं से बकरे की तस्वीर मंगा कर देखी है। इधर, मुजफ्फरपुर में भी बकरे की खरीददारी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। जेल चैक के रहने वाले मोहम्मद आफताब कहते हैं, कोरोना को लेकर विक्रेता और क्रेता दोनों सतर्कता बरत रहे हैं। जो विक्रेता बकरा लेकर मंडियों में जाने में असमर्थ है वह अपने जान पहचान वालों से संपर्क कर वीडियो कॉल या व्हाट्सएप से बकरे को दिखा रहे है, जिसे पसंद हो रहा है, वह ऑनलाइन राशि का भुगतान कर रहे हैं। वे आगे कहते हैं, ऐसे में केवल बकरे को लाने की ही परेशानी है। मंडियों में घूम-घूमकर बकरे पसंद करने से तो लेाग बच रहे हैं। कई लोग तो बकरे को पसंद कर बकरीद के दो दिन पहले तक विक्रेता को ही पालने की गुजारिश कर रहे हैं, जिसके लिए पैसा भी भुगतान कर रहे हैं। फुलवारी में कई व्यापारी तो ऑनलाइन बकरे की बिक्री कर रहे हैं। ये व्यापारी कई व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं और उसमें बकरे की तस्वीर केा अपलोड कर अलग-अलग नस्लों के हिसाब से मूल्य अंकित कर रखे हैं। ग्राहक भी बकरे को पंसद कर रहे हैं। एक व्यपारी ने बताया कि इस कार्य में व्यापारी दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। वैसे, इस साल महंगाई का असर बकरों की मंडी में देखने को मिल रहा है। पटना में लगी मंडियों में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के व्यापारी भी अलग-अलग नस्ल के बकरे लेकर पहुंचे हैं। पटना के जगदेवपथ स्थित बकरी बाजार में आठ हजार से लेकर 75 से 80 हजार तक के बकरे बिक रहे हैं। लोग कहते हैं कि इस साल बकरों की कीमतों पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। व्यापारी भी कहते हैं, इस साल बकरों को यहां मंडियों में लाने के लिए अधिक भाड़ा खर्च करना पड़ा है। आखिर हमलोग तो बकरे की कीमतों में ही खचरे को जोड़कर दाम रखेंगे। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵