back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple Festive Sale: i phone, मैकबुक पर 10 हजार की छूट, इन्हें मिलेगा 6 हजार रुपए का और डिस्काउंट

Apple Festive Season Sale: एप्पल का फेस्टिव सीजन सेल शुरू है। इसके तहत आप एप्पल के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से चुनिंदा आईफोन, मैकबुक जैसे प्रोडक्ट पर 10 हजार रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एप्पल का फेस्टिव सीजन सेल शुरू है। रविवार से सेल की शुरुआत हुई है। इसके तहत आप एप्पल के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से चुनिंदा आईफोन, मैकबुक जैसे प्रोडक्ट पर 10 हजार रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। सेल में एप्पल लवर्स पुराने फोन पर 6 हजार रुपए का अतिरिक्त वैल्यू का भी फायदा उठा सकते हैं। कंपनी ने ग्राहकों की मदद के लिए मुंबई स्थित एप्पल स्टोर पर फ्री सेशन का भी आयोजन किया है।

आईफोन 15 प्रो पर 6 हजार तक का इंस्टेंट डिस्काउंट

आईफोन लवर्स सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड के इस्तेमाल से आईफोन 15 प्रो खरीदकर 6 हजार रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इस कार्ड से आईफोन 15 सीरीज पर 5 हजार रुपए की छूट पा सकते हैं। इसी तर्ज पर iPhone 14 सीरीज पर 4 हजार रुपए और iPhone 13 सीरीज पर 3 हजार रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं।

फ्री नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान भी

तीन या छह महीने की फ्री नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान भी एप्पल दे रहा है। इसके अतिरिक्त कंपनी छह महीने के लिए फ्री में एप्पल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन दे रही है। तीन महीने के लिए एप्पल टीवी प्लस (Apple TV+) और एप्पल आर्केड का सब्सक्रिप्शन (Apple Arcade subscription) भी दिया जा रहा है।

मैकबुक पर भी बचाएं पैसे

एप्पल ग्राहकों को मैकबुक पर भी पैसे बचाने का मौका दिया है। ग्राहक एम2 मैकबुक एयर (M2 MacBook Air), मैकबुक प्रो (MacBook Pro) और मैक स्टूडियो (Mac Studio) पर 10 हजार रुपए का डिस्काउंट ले सकते हैं। एम1 मैकबुक एयर (M1 MacBook Air) पर 8 हजार रुपए की छूट और आईमैक 24-इंच (iMac 24-inch) व मैक मिनी (Mac mini) पर 5 हजार रुपए की छूट है।

अन्य प्रोडक्ट पर भी अतिरिक्त लाभ

एचडीएफसी बैंक के कार्ड के जरिए आईपैड प्रो (iPad Pro) और एयर मॉडल (Air models) की खरीदारी पर 5 हजार रुपए की छूट, टेंथ जनरेशन आईपैड (10th Gen iPad) पर 4 हजार रुपए की छूट और नाइन्थ जनरेशनआईपैड (9th Gen iPad) पर 3 हजार रुपए की छूट है। सेल में एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 (Apple Watch Ultra 2) और एप्पल वॉच सीरीज 9 (Apple Watch Series 9) भी क्रमशः 5 हजार रुपए और 4 हजार रुपए की छूट के साथ मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक के कार्ड से होमपॉड (HomePod) और एयरपॉड (AirPods) खरीदने पर 2 हजार रुपए की इंटेंट डिस्काउंट दी जा रही है। एप्पल स्टोर से अन्य प्रोडक्ट खरीदने पर अतिरिक्त लाभ भी मिल रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...