back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ठेले पर Ice Cream बेचकर खड़ा कर दी 20 हजार करोड़ की Company, कौन हैं आरजी चंद्रमोगन?

RG Chandramogan Success Story: नया साल नई जोश और उत्साह से भरा है। युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए नए-नए कदम उठाएंगे और प्रयोग करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। नया साल नई जोश और उत्साह से भरा है। युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए नए-नए कदम उठाएंगे और प्रयोग करेंगे। ऐसे में उनके लिए एक सक्सेस स्टोरी है, जो यह बताती है कि शुरुआत भले छोटी हो पर कामयाबी बड़ी होनी चाहिए। हम सबने कभी-न-कभी हट्सन (Hutsun) की आइसक्रीम खाई होगी या उसकी दही, बटर जैसे डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया होगा। 1970 में यह ब्रांड शुरू हुआ था। अपने स्वाद और फ्लेवर की वजह से यह आइसक्रीम लोगों में काफी पॉपुलर है। इसे पॉपुलर बनाने वाले आरजी चंद्रमोगन हैं। शुरुआती दिनों में आरजी गांव-गांव घूम-घूमकर ठेले पर अपना आइसक्रीम बेचा करते थे। आज अमीरों की लिस्ट में वह मुकेश अंबानी, गौतम अडानी जैसे कारोबारियों के साथ रेस में हैं।

65 रुपए की सैलरी पर नौकरी भी की

हटसन एग्रो प्रोडक्ट के मालिक आरजी चंद्रमोगन का जन्म तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के थिरुथंगल में हुआ है। उन्होंने गांव में ही शुरुआती पढ़ाई की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। उन्होंने लकड़ी मिल में नौकरी की। वहां उन्हें 65 रुपए सैलरी मिलती थी। उन्होंने एक साल उस सैलरी पर काम किया।

घरवालों ने बिजनेस शुरू करने को दिए थे 13 हजार रुपए

आरजी चंद्रमोगन को अचानक दिमाग में खुद का काम शुरू करने का ख्याल आया। थोड़ी बहुत सेविंग थी और घरवालों ने जमीन बेचकर 13 हजार रुपए दिए। उन्होंने इन्हीं पैसों से 1970 में आइसक्रीम का काम शुरू किया। रोयापुरम में 250 वर्ग फुट की जगह किराए पर ली और तीन कर्मचारियों के साथ मिलकर आइसक्रीम बनाना शुरू किया था। आइसक्रीम बेचने के लिए वह खुद ठेला लेकर निकल जाते थे। धीरे-धीरे लोगों को आइसक्रीम का स्वाद पसंद आने लगा। हालांकि कारोबार के पहले 10 साल काफी संघर्ष से भरे रहे।

अरुण ब्रांड से किया था लांच

उनका फोकस शुरुआत में छोटे गांव और कस्बे पर था। उन्होंने 1981 में अपना आइसक्रीम ब्रांड अरुण लांच किया, जिसे प्रोडक्ट गांव से शहरों तक पहुंचा। उनकी कमाई बढ़ने लगी। काम बढ़ा तो 1886 में कंपनी का नाम बदलकर हटसन एग्रो प्रोडक्ट रखा। आज उनकी कंपनी हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड बिक्री के हिसाब से देश की सबसे बड़ी प्राइवेट डेयरी कंपनियों में से एक है। कंपनी से 10 हजार गांवों से 4 लाख किसान जुड़े हैं। कंपनी आइसक्रीम के अलावा आरोक्य मिल्क, हटसन दही, हटसन पनीर और इबको आदि बेचती है। 38 देशों में प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट होते हैं।

2.4 अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ

कंपनी 20 हजार करोड़ के वैल्यएशन पर पहुंच गई है। फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक आरजी चंद्रमोगन भारत के अमीरों की लिस्ट में शुमार हैं। वे 93वें नंबर पर हैं। उनका नेटवर्थ 2.4 अरब डॉलर से अधिक है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...