back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेस्तरां वसूल सकता है सर्विस चार्ज, एनआरएआई ने किया बचाव

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को देश भर के रेस्तरां द्वारा लगाए जा रहे सर्विस चार्ज का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के चार्ज लगाने में कोई बुराई नहीं है। रेस्तरां द्वारा लगाए जाने वाले सर्विस चार्ज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 2 जून को एनआरएआई के साथ बैठक की थी। एनआरएआई ने एक बयान में कहा कि रेस्तरां द्वारा सर्विस चार्ज की जानकारी उनके मेन्यू कार्ड पर दी जाती है या फिर परिसर में प्रदर्शित की जाती है। ताकि सेवाओं का लाभ उठाने से पहले ग्राहक इस शुल्क के बारे में अच्छी तरह से अवगत हो। बयान में आगे कहा गया कि इस शुल्क से अवगत होने के बाद ग्राहक ऑर्डर करने का निर्णय लेते है। यह प्रक्रिया दो पार्टियों के बीच एक समझौते की तरह है। यह अनुचित नहीं है। सरकार को उक्त शुल्क पर जीएसटी का भुगतान भी किया जाता है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने एनआरएआई अध्यक्ष को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि रेस्तरां और भोजनालय ग्राहकों से गलत तरीके से सर्विस चार्ज ले रहे हैं। ऐसे किसी भी शुल्क का संग्रह स्वैच्छिक है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...