नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और मजेदार बनाने के लिए अपने नए मोबाइल ऐप RailOne में फ्री OTT का फीचर जोड़ दिया है। अब यात्री ट्रेन में बैठकर फिल्में, वेब शो, डॉक्यूमेंट्री, ऑडियो प्रोग्राम और यहां तक कि गेम्स का भी मजा ले सकेंगे वो भी बिल्कुल मुफ्त।
RailOne ऐप एक ही जगह सारी सुविधाएं
RailOne ऐप को 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किया गया था। इसे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने बनाया है और IRCTC ने अधिकृत किया है। इस ऐप से यात्री बिना रिजर्वेशन वाले UTS टिकट बुक कर सकते हैं ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं, सफर के दौरान शिकायत दर्ज कर सकते हैं ई-कैटरिंग से खाना मंगा सकते हैं कुली और लास्ट-माइल टैक्सी बुक कर सकते हैं।
कौन सा OTT प्लेटफॉर्म जुड़ा है?
RailOne ऐप में अब WAVES OTT प्लेटफॉर्म इंटीग्रेट कर दिया गया है। प्रसार भारती ने नवंबर 2024 में इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था। इसमें 10+ भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है, जैसे लाइव टीवी, वीडियो और ऑडियो कंटेंट, गेमिंग, ई-कॉमर्स WAVES OTT कई रीजनल ब्रॉडकास्टर्स और सांस्कृतिक संस्थानों के साथ मिलकर भारतीय भाषाओं और बोलियों में कंटेंट उपलब्ध कराता है।
ट्रेन की लाइव लोकेशन अब फोन पर
अब स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेन आने का इंतजार करते वक्त अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। RailOne ऐप से आप देख सकते हैं ट्रेन अभी कहां है कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी कितनी लेट चल रही है अब अलग से फूड ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं। RailOne ऐप में ही खाना ऑर्डर करने की सुविधा है। यात्री अपनी पसंद का खाना सीधे सीट पर मंगवा सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड?
RailOne ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। बस डाउनलोड करें, लॉगिन करें और सफर को बनाएं आसान और मनोरंजक।




