back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलीगढ़ में मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी

लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में युवाओं के रोजगार के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार करने जा रही है। राज्य सरकार की योजना अलीगढ़ में मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र फरुर्खाबाद और तालकटोरा लखनऊ में अवस्थापना सुधार के कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे उद्योगों को चलाने में काफी आसानी होगी। सरकार ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, योगी सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच सालों में उत्तर प्रदेश देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बने और प्रदेश में हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति के पास रोजगार उपलब्ध हो। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योगी सरकार-2.0 तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार अलीगढ़ में मिनी औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने जा रही है। मिनी औद्योगिक क्षेत्र के शिलान्यास को सरकार ने 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। यह मिनी औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तो योगदान देगा ही, साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली या दूसरे महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने घर के पास ही रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास होगा। इससे यहां उद्योगों को बेहतर ढंग से चलाने में सुविधा होगी। –आईएएनएस विकेटी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵