back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? अब नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन, जानें तत्काल बुकिंग का अचूक फॉर्मूला

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की मारामारी से बचने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सबसे कारगर तरीका है। सही समय पर लॉगिन और यात्री व पेमेंट डिटेल पहले से सेव कर कन्फर्म टिकट पाने की संभावना बढ़ाएं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली और छठ महापर्व की आहट के साथ ही रेलवे स्टेशनों से लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल तक भीड़ उमड़ने लगी है। हर कोई चाहता है कि त्योहार पर घर पहुंचकर अपनों के साथ समय बिता सके। लेकिन ट्रेन टिकट बुक करना इस सीजन में किसी जंग जीतने से कम नहीं। खासकर जब बात कन्फर्म टिकट की हो।

ऐसे में रेलवे की तत्काल टिकट स्कीम यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप भी दिवाली या छठ पर घर जाने की योजना बना रहे हैं और अब तक टिकट नहीं मिला है, तो घबराइए मत। हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा ट्रिक जिससे आप आखिरी समय पर भी कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

 क्या है तत्काल टिकट और कैसे करता है काम?

भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही तत्काल टिकट सेवा यात्रियों को यात्रा से ठीक एक दिन पहले बुकिंग का मौका देती है। हालांकि यह सुविधा सीमित सीटों के लिए होती है और अत्यधिक डिमांड के कारण चंद मिनटों में सारे टिकट बुक हो जाते हैं। इसलिए इसकी बुकिंग में स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत होती है।

बुकिंग का सही टाइम जानना जरूरी

एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है।

स्लीपर क्लास के लिए विंडो सुबह 11 बजे खुलती है। लेकिन सिर्फ समय पर लॉगिन करना काफी नहीं। बुकिंग टाइम से कम से कम 5 मिनट पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें। इससे सर्वर स्लो होने की स्थिति में भी आप बाकी यात्रियों से आगे रहेंगे।

सेव करें डिटेल्स, बचाएं समय

अक्सर देखा गया है कि बुकिंग के वक्त डिटेल्स भरते-भरते सेशन टाइमआउट हो जाता है। इससे बचने के लिए आप अपने IRCTC प्रोफाइल में पैसेंजर डिटेल्स, ID प्रूफ और पेमेंट मोड पहले से सेव कर लें। इससे बुकिंग प्रक्रिया तेज होगी, कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। 

एक्सपर्ट टिप्स, जो आपके बहुत काम आएंगे

Fast Internet का इस्तेमाल करें।

मोबाइल ऐप के बजाय कंप्यूटर या लैपटॉप से बुकिंग करें।

UPI या कार्ड पेमेंट पहले से लिंक रखें।

ट्रेनों के विकल्प पहले ही खोजकर रखें।

त्योहार की खुशियों में टिकट की चिंता को न बनाएं बोझ

हर साल लाखों लोग त्योहार पर घर जाने के लिए रेलवे का सहारा लेते हैं। ऐसे में कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप भी अपने सफर को सुगम बना सकते हैं। तत्काल टिकट बुकिंग में थोड़ा धैर्य, थोड़ी तैयारी और सही टाइमिंग से आप कन्फर्म टिकट हासिल कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...