back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 96.98 रुपये, 90.77 रुपये और 92.58 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 87.96 रुपये, 83.75 रुपये और 85.88 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। गौरतलब है कि इस वक्त करीब हर शहर में तेल के दाम ऑल टाइम हाई पर है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना महामारी की वजह से बुधवार को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.29 डॉलर घटकर 62.87 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.36 डॉलर की नरमी के साथ 59.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके मुकाबले घरेलू बाजार में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके पहले इस महीने पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के समय जहां दोनों कीमती धातुएं गिरावट...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵