Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Price Today:अंतरिम बजट वाले दिन यानी आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। अंतरिम बजट वाले दिन यानी आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर, डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए, डीजल 89.75 रुपए, नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपए, डीजल 90.14 रुपए, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए, डीजल 89.75 रुपए, जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपए, डीजल 93.72 रुपए, जोधपुर में पेट्रोल 109.12 रुपए, डीजल 93.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

खुद जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम

आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसके बाद SMS के जरिए जानकारियां देंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HP Price एवं शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजना होगा।

रोजाना बदलती है कीमत

ईंधन की कीमतें हर दिन बदलती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की दाम के आधार पर प्रत्येक दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

हर शहर में दाम अलग-अलग क्यों?

टैक्स की वजह से हर शहर में पेट्रोल का रेट अलग-अलग होता है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग कीमत से टैक्स वसूलती हैं। हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के मुताबिक अलग-अलग होते हैं, जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहते हैं। बता दें हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं। खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in