back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI on 2000 Note: 2000 के नोटों से लोगों का नहीं भंग हो रहा मोह, 10 हजार करोड़ के नोट अब भी बाजार में

RBI on 2000 Note: आम लोगों का 2000 रुपए के नोट से मोह भंग नहीं हो रहा है। आरबीआई (RBI) द्वारा दी गई सभी डेडलाइन खत्म होने के बाद भी लोगों ने 2000 के नोट बैंकों में जमा नहीं करवाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम लोगों का 2000 रुपए के नोट से मोह भंग नहीं हो रहा है। आरबीआई (RBI) द्वारा दी गई सभी डेडलाइन खत्म होने के बाद भी लोगों ने 2000 के नोट बैंकों में जमा नहीं करवाए हैं। इससे आरबीआई की चिंता बढ़ गई है। आरबीआई (RBI) के अनुसार 2000 रुपए के नोट के रूप में 10 हजार करोड़ रुपए लोगों के पास हैं।

7 अक्टूबर थी आखिरी तिथि

आरबीआई गवर्नर (RBI Government) ने उम्मीद जताई है कि यह नोट बैंकों में जल्द जमा कराए जाएंगे। बता दें 2000 का नोट बदलने या जमा करने की आखिरी तिथि 7 अक्टूबर की गई थी। आपके पास भी 2000 रुपए का नोट है तो अपने नजदीकी आरबीआई कार्यालय में जाकर बदल या जमा कराएं।

आरबीआई गर्वनर को विश्वास, लोग जमा कर देंगे

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपए मूल्य के नोट वापस आ रहे हैं। 10 हजार करोड़ रुपए ऐसे नोट अब भी लोगों के पास हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नोट भी वापस आएंगे या जमा कराए जाएंगे। अक्टूबर की शुरुआत में गवर्नर ने कहा था कि वापस लिए गए 2,000 रुपए के 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा के रूप में वापस आ गए हैं।

19 मई को 2000 के नोट बंद करने की हुई थी घोषणा

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)ने 19 मई को 2,000 रुपए के नोट को बंद करने की घोषणा की थी। 2000 रुपए का नोट रखने वाली जनता और संस्थाओं को 30 सितंबर तक बैंकों में बदलने या जमा करने के लिए कहा गया था। फिर अंतिम तिथि को 7 अक्टूबर कर दी गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...