back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm Fastag यूजर कल तक कर लें ये काम, वरना NHAI लेगा बड़ा Action

Paytm Fastag News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,सड़क परिवहन और राजमार्ग (NHAI) ने पेटीएम फास्टैग धारकों को कहा है कि 15 मार्च से पहले अन्य बैंक का फास्टैग लगा लें।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,सड़क परिवहन और राजमार्ग (NHAI) ने पेटीएम फास्टैग धारकों को कहा है कि 15 मार्च से पहले अन्य बैंक का फास्टैग लगा लें। टोल प्लाजा पर किसी दिक्कत से बचने के लिए फास्टैग बदलें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग के रिचार्ज पर रोक लगाई है। वैसे, आपके फास्टैग में बैलेंस है तो आप इस तय तारीख के बाद भी पेटीएम फास्टैग का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन दोबारा रिचार्ज नहीं कर पाएंगे।

फास्टैग प्रवाइडरों की लिस्ट से किया बाहर

RBI के निर्देश के बाद NHAI ने फास्टैग प्रवाइडरों की लिस्ट से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को बाहर किया है। RBI ने साफ कर दिया है कि फास्टैग अकाउंट्स को बैंक के बीच में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जिस किसी के पास पेटीएम का फास्टैग है, वो अकाउंट बंद कर अपना पैसा वापस ले लें।

दोगुना शुल्क देना पड़ सकता है

पेटीएम का फास्टैग नहीं बदलते हैं तो बैलेंस खत्म होने की स्थिति में कैश से भुगतान करना पड़ेगा। तब दोगुना टोल चार्ज देना पड़ जाएगा। बता दें, फिलहाल 32 बैंक हैं, जो फास्टैग इश्यू कर सकते हैं। NHAI ने पेटीएम फास्टैग यूजर को अपने बैंक से संपर्क करने की सलाह दे रखी है। ग्राहक विस्तृत जानकारी के लिए IHMCL की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टोल प्लाजा की झंझट खत्म! नए सिस्टम से सफर होगा आसान, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में हाईवे नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ रोज़ाना लाखों वाहन लंबी दूरी तय कर रहे हैं, लेकिन टोल...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵