नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अहमदाबाद से एक बहुत ही दर्दनाक और हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। शहर के मेघानी नगर इलाके में एक एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर है। अहमदाबाद के एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानी नगर के पास क्रैश हो गया। ऐसे में बीते कई सालों की बात करे भारत में कई विमान हादसे हुए है। जहा सैकड़ों लोगों की जान चली गई। यह हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आज गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुए है।
60 के दशक में क्रैश हुआ मिग-21
भारतीय वायुसेना के बेड़े में 1960 के दशक की शुरुआत में मिग-21 शामिल किये गये थे। शुरुआत से ही विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड खराब रहा। 60 के दशक से लेकर अब तक तकरीबन 500 से ज्यादा मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। दुर्घटनाओं में करीब 200 पायलटों और 50 नागरिकों की मौत हुई।
7 अगस्त 2020 कोझीकोड विमान क्रैश
7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड (कालीकट) में एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737-800 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 17 यात्री और क्रू मेंबर (दोनों पायलट सहित) की मौत हो गई थी ।और 138 लोग घायल हो गए थे। उस दौरान भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ था।
22 मई, 2010 मैंगलोर विमान हादसा
कर्नाटक के मैंगलोर में 22 मई 2010 को एयर इंडिया का एक्सप्रेस बोइंग 737-800 नाम का विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस घटना में 158 यात्रियों की मौत हुई थी। प्लेन में 160 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से केवल 8 बच पाए थे।
पटना में भयावह हादसा
बिहार के पटना में 17 जुलाई 2000 को अलायंस एयर का बोइंग 737-2A8 विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 56 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें से 51 के शव विमान में मिले थे और 5 ज़मीन पर पाए गए थे। लैंडिंग के दौरान प्लेन सरकार की आवासीय कॉलोनी पर क्रैश हो गया था।
1996 में चरखी दादरी मिड-एयर क्रैश
12 नवम्बर, 1996 को दिल्ली के पास हरियाणा के चरखी दादरी में दो विमान हवा में ही भीड़ गए। इस हादसे में विमान में सवार सभी 349 लोगों की मौत हो गई थी। यह इतिहास की सबसे भयावह मिड-एयर टक्कर है। यह हादसा कज़ाकिस्तान के पायलट की गलती की वजह से हुआ था।
12 जुलाई, 1949 में घाटकोबर के पास KLM लॉकहीड कॉन्स्टेलेशन (PH-TDF) का विमान हादसे का शिकार हा गया। इसमें 45 (10 चालक दल + 35 यात्री) की मौत हो गई थी। यइ हादसा खराब मौसम में लैंडिंग की कोशिश के दौरान पायलट की गलती की वजह से हुआ था।
-14 जून, 1972 में जापान में एयरलाइंस फ्लाइट 471 पालम एयरपोर्ट के पास विमान हादसा हो गया, जिसमें 85 (82 यात्री + 3 ज़मीन पर) की मौत हो गइ्र। यह हादसा जापान – फॉल्स ग्लाइड पाथ सिग्नल और भारत – लेटडाउन प्रक्रिया की अनदेखी की वजह से हुथा।
– 31 मई, 1973 में इंडियन एयरलाइंस का विमान फ्लाइट 440 पालम एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हादसा हो गया। इसमें 48 से 65 यात्रियों की मौत हुई थी। यह हादसा पायलट की वजह से हुआ था।
– 12 अक्टूबर, 1976 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 171 बॉम्बे (मुंबई) में इंजन फेल होने के कारण विमान में आग गई। इसमें सवाल सभी 95 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह ये रही कि इंजन फेल होने के कारण विमान में आग लग गई।
– 1 जनवरी, 1978 की बात है जब एयर इंडिया का विमान फ्लाइट 855 बांद्रा, बॉम्बे के तट के पास कॉकपिट में यंत्र की विफलता के बाद कैप्टन का दिशा भ्रम होने से बड़ा हादसा हुआ। इसमें सभी 213 लोग की मृत्यु हो गई।
– 19 अक्टूबर, 1988 में भी इंडियन एयरलाइंस का विमान फ्लाइट 113 गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फाइनल अप्रोच के चलते हादस हो गय। इसमें 130 की मौत हो गई। इसमें भी विमान पायलट की गलती के वजह से हादसा हुआ।
– 14 फरवरी, 1990 में इंडियन एयरलाइंस का फ्लाइट 605 बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें में भी पायलट की गलती के वजह से हादसा हुआ था।
– 16 अगस्त, 1991 में इंडियन एयरलाइंस का फ्लाइट 257 इंफाल के पास हादसे का शिकार हो गया। इसमें सभी 69 लोग की मौत हो गई। इस हादसे में भी पायलट की गलती थी।
– 26 अप्रैल, 1993 में इंडियन एयरलाइंस का विमान फ्लाइट – 491 औरंगाबाद, महाराष्ट्र में हादसे का शिकार हो गया। इसमें 55 की मौत हो गई।





