back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी रुपया डॉलर के सामने हुआ चारों खाने चित्त

कराची, 19 मई (आईएएनएस)। गत एक सप्ताह से डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा की गिरावट लगातार जारी है और गुरुवार को यह 200 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से भी नीचे चली गई। समा टीवी के मुताबिक, अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार में सुबह 11 बजे अमेरिकी डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा 1.81 रुपये या 0.91 प्रतिशत फिसलकर 200.20 पाकिस्तानी रुपये प्रति डॉलर पर आ गई। बुधवार को यह 198.39 रुपये प्रति डॉलर तथा मंगलवार को 195.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्ता छीनने के बाद से शहबाज शरीफ की सरकार जब से बनी है, तब से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर 18.09 पाकिस्तानी रुपये महंगा हुआ है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, देश में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण पाकिस्तानी मुद्रा पर दबाव बना हुआ है। बाजार की नजरें कतर में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और पाकिस्तान के बीच बातचीत पर भी टिकी हैं। दोनों के बीच पहले चरण की बातचीत बुधवार को समाप्त हुई है। पाकिस्तान ने आईएमएफ ने कहा कि वह बेलआउट पैकेज के लिये सख्त निर्णय लेने का तैयार है। पाकिस्तान ने आश्वासन दिया है कि वह ईंधन पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर देगा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बल्ले-बल्ले! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से जमकर बरसेगा पैसा, 1,00,000 रुपये जमा करें और पाएं 44,995 का फिक्स रिटर्न, जानिए कैसे?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नौकरीपेशा लोग हों या बिजनेसमैन, सभी FD, RD और TD जैसी सुरक्षित स्कीम पर भरोस करते हैं जिसमें गारंटीड रिटर्न मिलना...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...