back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! 50 करोड़ के स्कैम के बाद Myntra कर रही है अपने इन ग्राहकों पर कानूनी कार्यवाई, आप न करें ये काम

ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Myntra रिफंड के लेन देन की प्रक्रिया में 50 करोड़ रुपये का शिकार हो चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साइबर फ्रॉड दिन पर दिन अपने पैर पसार रहा है। ताजा मामला एक ऐसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सामने आया जिसका आप और हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। यह प्लेटफॉर्म है Myntra जो शॉपिंग के लिए एक बड़े वर्ग की पहली पसंद बना हुआ है। स्कैमर्स ने Myntra से शॉपिंग करके रिफंड क्लेम करने की एवज में मिंत्रा से ही स्कैम कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

रिफंड के लेन-देन के चलते लगी करोड़ो की चपत

स्कैम का पूरा तरीका कुछ ऐसा था कि स्कैमर्स अच्छी खासी रकम की कीमती चीजें इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मंगवाते हैं। इसके बाद शुरु होता है ठगी का असली खेल। इसके बाद स्कैमर्स पसंद न आने या डिफेक्टेड आइटम मिलने का हवाला देते हुए सामान रिटर्न करते हैं और रिफंड की मांग करते हैं। अगर इसे उदाहरण के जरिए समझें तो अगर कोई व्यक्ति 10 जोड़ी कपडे़ ऑर्डर करता है तो वह यह दावा करता है उसे केवल 5 ही कपड़े मिले हैं। इसके बाद वह अपने बाकी के बचे 5 कपडों के लिए रिफंड की मांग करता है। ऐसे में कंपनी जब रिफंड करती है जो ठगों का ठगी को अंजाम देने मकसद पूरा हो जाता है। इसी फर्जीवाडे का शिकार Myntra हुई है जिसके चलते देश के लेवल पर कंपनी को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Myntra की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है

Myntra ने बताया कि जब अपने निजी लेवल पर इस फर्जीवाड़े की जांच की तो पता चला कि ठग किसी दूसरे शहर में रहकर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में ऑर्डर मंगवाते हैं। जांच में पता लगा कि कभी कभी ये ऑर्डर चाय की दुकान पर भी मंगवाए जाते थे। हालांकि कंपनी ने इस फर्जीवाड़े के निपटने के लिए कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। कंपनी चाहती थी कि पूरे देश में जहां जहां की उनकी फर्म है वहां वहां इसकी जांच की जाए लेकिन पुलिस की सलाह से कंपनी ने केवल बेंगलुरु मामले में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵