back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Taxi: Ola-Uber को मिली चुनौती, सरकार लॉन्‍च करेगी ‘Bharat Taxi’, जानें कैसे करें ऐप का इस्‍तेमाल

भारत टैक्‍सी देश की पहली सहकारी (को-ऑपरेटिव) टैक्‍सी सर्विस होगी। इसे केंद्र सरकार ने लॉन्च किया है और यह ओला-उबर जैसी प्राइवेट कैब सर्विसेस के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण विकल्प साबित हो सकती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ओला और उबर जैसी टैक्सी सेवाओं में अक्सर परेशानियां देखने को मिलती हैं। गंदी कार, अचानक बढ़ा किराया या राइड कैंसिल। ऐसे में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ने बाज़ार में कदम रखा है। यह सरकारी सेवा भरोसेमंद राइड, पारदर्शी किराया और परेशानी-मुक्त सफर का वादा करती है।

केंद्र सरकार ने भारत टैक्सी नाम से नई कैब सर्विस लॉन्च की है, जो ओला और उबर जैसी प्राइवेट कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है। इसमें ड्राइवर्स को कोई कमीशन नहीं देना पड़ता, यानी पूरी कमाई सीधे उनकी जेब में जाएगी। ऐसे में कार मालिक और ड्राइवर्स प्राइवेट सर्विस छोड़कर भारत टैक्सी को प्राथमिकता दे सकते हैं।

कब लॉन्‍च हो रही है भारत टैक्‍स सर्विस

भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी (को-ऑपरेटिव) टैक्‍सी सर्विस होगी। इस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट नवंबर में दिल्ली से शुरू हो रहा है, जिसमें 650 ड्राइवर और गाड़ी मालिक शामिल होंगे। यानी 650 वाहन इस नई सहकारी कैब सर्विस के तहत उपलब्ध होंगे, और लोग इसे आज़मा सकेंगे। पूरे देश में यह सेवा दिसंबर से बड़े पैमाने पर लागू की जाएगी।

दिसंबर में पूरे देश में पहुंचेगी सेवा

दिसंबर से भारत टैक्सी धीरे-धीरे देश के बाकी शहरों में भी पहुंच जाएगी। अनुमान है कि दिसंबर तक करीब 5,000 ड्राइवर इस सहकारी कैब सर्विस से जुड़ जाएंगे और अपने वाहनों के साथ अलग-अलग शहरों में आम लोगों को सेवाएं देंगे।

किसके अधीन काम करेगी भारत टैक्‍सी?

भारत टैक्सी को केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय और NeGD (नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन) ने मिलकर तैयार किया है। इसके लिए सरकार ने सहकार टैक्‍सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ MoU किया है। यह प्राइवेट कंपनी की तरह नहीं, बल्कि सहकारी मॉडल पर चलेगा, जिसमें ड्राइवर भी को-ऑनर होंगे और अपनी कमाई पर पूरी नियंत्रण रख सकेंगे।

सेवा का संचालन सहकार टैक्‍सी करेगी

इस सेवा का संचालन सहकार टैक्‍सी करेगी, और इसके लिए एक विशेष काउंसिल बनाई गई है। इसी काउंसिल के चेयरमैन के रूप में अमूल ब्रैंड के एमडी जयेन मेहता को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अलग-अलग सहकारी समितियों के 8 अन्य सदस्य भी काउंसिल का हिस्सा होंगे, जो नीति और संचालन में मार्गदर्शन करेंगे।

आप कैसे इस्‍तेमाल कर सकते है भारत टैक्‍सी सर्विस? 

भारत टैक्‍सी की इस सेवा का इस्तेमाल उतना ही आसान है जितना ओला या उबर ऐप्स का। एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन यूजर्स एप्पल स्टोर से ‘भारत-टैक्‍सी’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती और मराठी में भी उपलब्ध होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें।

ड्राइवर्स को हर राइड की मिलेगी पूरी कमाई 

सबसे खास बात यह है कि, भारत टैक्‍सी मेंबरशिप प्लान बेस्ड होगी। इसका मतलब है कि ड्राइवर्स को हर राइड की पूरी कमाई (100%) सीधे उनकी जेब में मिलेगी। उन्हें केवल मेंबरशिप प्लान के तहत दैनिक, साप्ताहिक या मासिक मामूली चार्ज देना होगा।

बताया जा रहा है कि यह सेवा दिल्ली के अलावा मुंबई, पुणे, भोपाल, लखनऊ, जयपुर समेत कुल 20 शहरों में धीरे-धीरे उपलब्ध होगी, जिससे देशभर के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ola, Uber-Rapido ड्राइवरों की देशभर में हड़ताल, जानिए क्या हैं दो बड़ी मांगें और कैब यात्रियों पर कितना असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप-आधारित प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों ने शनिवार को छह घंटे की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...