महंगाई पर मरहम ! सरकार आज से सस्ते दामों पर बेच रही Bharat ब्रांड आटा, जानें सामान्य और ब्रांडेड आटे की कीमत

Bharat Brand Flour: त्योहारी सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार आज से सस्ती दर पर भारत ब्रांड आटा बेचेगी। इसकी कीमत 27.50 रुपए प्रति किलो होगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।
भारत ब्रांड आटा।
भारत ब्रांड आटा। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। त्योहारी सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार आज से सस्ती दर पर भारत ब्रांड आटा बेचेगी। इसकी कीमत 27.50 रुपए प्रति किलो होगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। सरकार ने 29.50 रुपए प्रति किलो मिलने वाले आटे में दो रुपए घटाए हैं। अब खुला आटा 35 रुपए और ब्रांडेड आटा 40 से 55 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।

10 और 30 किलो के पैकेट बिकेंगे

सरकार सस्ते आटे की बिक्री नैफेड, एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल आउटलेट के जरिए 10 और 30 किलो की पैकिंग में करेगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) इसकी नोडल एजेंसी है। भारतीय खाद्य निगम ने केंद्रीय कोटे से ढाई लाख टन गेहूं आवंटित किया है। सरकार का मकसद खुदरा मूल्यों को नियंत्रित करना है।

प्याज और दाल भी सस्ती दरों पर

सरकार पहले उपभोक्ताओं को 25 रुपए प्रति किलो प्याज और 60 रुपए प्रति किलो भारत दाल उपलब्ध करा रही। चीनी और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों पर निगरानी जारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.