back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अप्रैल में तेल की खली का निर्यात 10 फीसदी बढ़ा

नयी दिल्ली , 18 मई (आईएएनएस)। देश में तेल की खली का निर्यात अप्रैल में 10 फीसदी बढ़कर 3,33,972 टन पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल 2021 में 3,03,705 टन निर्यात हुआ था। खली का इस्तेमाल मवेशियों के चारे के रूप में किया जाता है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कनोला (रेपसीड) की खली के निर्यात में आये जबरदस्त उछाल के दम पर खली निर्यात के आंकड़ों में बढ़त दर्ज की गई है। मार्च 2022 में कनोला की 93,984 टन खली का निर्यात किया गया था, लेकिन अप्रैल में यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 2,29,207 टन पर पहुंच गया। एसोसिएशन के अनुसार, अप्रैल में दक्षिण कोरिया को 1,42,208 टन, वियतनाम को 62,979 टन, थाईलैंड को 41,992 टन , बंगलादेश को 33,422 टन तथा ताइवान को 13,191 टन तेल की खली निर्यात की गई। खली के निर्यात के मामले में 2021-22 अच्छा नहीं रहा था। साल 2020-21 में देश से 36.8 लाख टन खली निर्यात की गई थी लेकिन आलोच्य साल में यह घटकर 23.8 लाख टन पर आ गई। निर्यात घटने से खली से होने वाली आय भी घट गई। साल 2020-21 में 8,900 करोड़ रुपये की खली का निर्यात किया गया था लेकिन साल 2021-22 में यह 37 प्रतिशत घटकर 5,600 करोड़ रुपये पर आ गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भी खली निर्यात सुस्त रहने की आशंका है। एसोसिएशन ने कहा कि देश में सोयाबीन की घरेलू स्तर पर कीमत काफी अधिक है, जिसके कारण मूल्य के आधार पर भारत सोयाबीन की खली के निर्यात बाजार में प्रतिस्पर्धी नहीं रह पाया है। एसोसिएशन ने बताया कि भारत में सोयाबीन की खली अभी 730 डॉलर बोली जा रही है जबकि अर्जेटीना ने 510 डॉलर और ब्राजील ने 505 डॉलर का दाम बोला है। हालांकि, अधिक मात्रा में पेराई के कारण कनोला की खली के निर्यात में तेजी आ सकती है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵