back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन दवाइयों को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा ढीली करनी पडेगी जेब, गंभीर बीमारियों की दवाएं भी हैं शामिल

NPPA ने गंभीर बीमरियों समेत कई अन्य दवाओं की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं। इसमें अस्थमा और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं भी शामिल हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। NPPA (नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी) ने 8 मुख्य दवाओं पर कीमतों मे करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन दवाओं के मंहगे होने से उन मरीजों की परेशानी बढ़ गई है जो टीबी, आस्थमा और थैलिसिमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सरकार ने एक बयान में कहा कि ये फैसला 8 अक्टूबर को हुई एक मीटिंग के दौरान लिया गया, जिसमें 8 दवाओं के 11 फॉर्मूलेशन की अधिकतम कीमतों में 50 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।

इन दवाओं की कीमत में होंगे बदलाव (Medicine Price Increased)

बढी हुई दवाओं की कीमतों की लिस्ट में Benzyl Penicillin IU injection और Atropine injection 06.mg/ml, इंजेक्शन के लिए Streptomycin powder 750 mg और 1000 mg, Salbutamol टैबलेट 2 mg और 4 mg, respirator solution 5 mg/ml; Pilocarpine 2% ड्रॉप्स; Cefadroxil टैबलेट 500 mg, इंजेक्शन के लिए Desferrioxamine 500 mg और लिथियम टैबलेट 300 mg शामिल हैं।

कीमत बढ़ने के पीछे क्या कारण रहे

अब सवाल उठता है कि जरूरी दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी के क्या कारण हो सकते हैं तो इसका सीधा जवाब है कि NPPA को दवा कंपनियो की ओर से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। उनकी ओर से कहा जा रहा था कि दवा बनाने की लागत में बढ़ोतरी हो रही है, एक्सचेंज रेट में भी बदलाव हो रहा है जिसके चलते ये दवा कंपनियां घाटे में चल रही थी जिसके चलते उन्होंने अपनी दवाओं की मार्केटिंग करनी बंद कर दी। जब तक कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हुआ था तब तक दवाओं की सप्लाई में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...