back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPI ATM: अब UPI के जरिए ATM से निकाल सकेंगे Cash, कार्ड का झंझट खत्म होने के साथ कई फायदे

UPI Using ATM: देश में UPI एटीएम लांच हो गया है। हिताची पेमेंट सर्विसेज ने UPI ATM लांच किया है। इसकी मदद से अब बिना एटीएम कार्ड के यूपीआई से एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में UPI एटीएम लांच हो गया है। हिताची लिमिटेड की सहायक कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज ने UPI ATM लांच किया है। इसकी मदद से अब बिना एटीएम कार्ड के यूपीआई के माध्यम से एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। लोगों को यह सुविधा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की मदद से UPI एटीएम का व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में पेश हुआ है। यह एटीएम उपयोगकर्ताओं को मल्टीपल अकाउंट से यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करने की सुविधा देती है।

फ्रॉड रुकेगा, पैसे निकालने की लिमिट बढ़ेगी

यह नॉन बैंकिंग संस्थाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। यह नया अनुभव देने के साथ बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसा निकालने की लिमिट बढ़ा देगी। यूपीआई एटीएम को कार्ड स्किमिंग जैसे वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने की दिशा में सकारात्मक उपाय बताया जा रहा है।

यूपीआई एटीएम काम कैसे करेगा

मुंबई के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में रवि सुतंजनी कुमार ने डेमो वीडियो शेयर किया है। इसमें यूपीआई एटीएम एक टच पैनल के रूप में दिख रहा है। दाईं ओर यूपीआई कार्डलेस कैश पर टैप करने से एक और विंडो खुलता है। इसमें कैश रकम का विकल्प जैसे 100 रुपए, 500 रुपए, 1000 रुपए, 2000 रुपए, 5000 रुपए और अन्य राशियों के लिए एक बटन है। इसका चयन करने के बाद स्क्रीन पर क्यूआर कोड आ जाता है।

कोई भी यूपीआई काम करेगा

अब किसी भी यूपीआई एप का उपयोग कर स्कैन करना होगा। कोड स्कैन होने के बाद यूजर्स को वांछित बैंक अकाउंट चुनने और ​कंफर्म पर क्लिक करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद कैश निकालने की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद यूपीआई पिन दर्ज करना होगा। ऐसा करने के बाद यूपीआई मैसेज आएगा कि ट्रांजेक्शन होने जा रहा है। फिर एटीएम आपका पैसा निकाल देगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है UPI ATM

UPI एटीएम एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बना है। अब तक हिताची पेमेंट सर्विसेज एक मात्र WLA ऑपरेटर है, जो कैश जमा भी प्रदान करता है। यह 3000 से ज्यादा एटीएम स्थानों के नेटवर्क तक पहुंच रखता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UPI फ्रॉड से बचने और समाधान पाने के आसान उपाय, जानिए पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डिजिटल पेमेंट्स ने भारत में लेन-देन को तेज, सस्ता और आसान बना दिया है, लेकिन सुरक्षा पूरी तरह आपकी जिम्मेदारी है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵