नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के 7 करोड़ पीएफ सब्सक्राइबर्स को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। अब अगले साल 2025 में पीएफ खाताधारक को मिलेगी ये खास सुविधा। जिससे अब पैसा निकालने की परेशानी हुई खत्म। अब पीएफ खाताधारकों को पैसा निकालने मिलेगा एक खास कार्ड जो बिल्कुल डेबिट कार्ड की ही तरह करेगा काम।
गौरतलब हैं कि अब तक EPFO मेंबर्स को अपने अकाउंट से पैसे निकालने लिंक की गई बैंक अकाउंट में पैसें जमा करवाने दो हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आनेवाली नई सुविधा से पीएफ से पैसा निकालना हो जाएगा बेहद आसान ।
EPFO से निकासी के मौजूदा नियम
बता दें कि अभी तक कोई भी EPF मेंबर्स नौकरी में रहते हुए पीएफ फंड को आंशिक या पूरी तरह से नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक महीने तक बेरोजगार रहता है, तो वह अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 75 प्रतिशत निकाल सकता है। वहीं वो दो महीने की बेरोजगारी के बाद पीएफ सदस्य 100 प्रतिशत पैसा निकालने के पात्र हैं।
यह अगले महीने जनवरी तक ये सुविधा शुरु भी हो जाएगी
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसपर श्रम मंत्रालय के तरफ से जानकारी दी गई थी कि पीएफ खाते में जमा रकम को पीएफ मेंबर्स एक स्पेशल कार्ड के जरिए एटीएम से निकाल सकेंगे। और इसपर कार्य जारी है। इससे ये उम्मीद जताया जा रहा हैं कि यह अगले महीने जनवरी तक ये सुविधा शुरु भी हो जाऐगी।
श्रम मंत्रालय PF निकासी को सुव्यवस्थित करने और सर्विस में सुधार करने अपने IT सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। बतातें चले कि अगले साल IT 2.1 अपग्रेड के बाद EPFO का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर बैंकिंग सिस्टम के बराबर हो जाएगा। इससे दावेदार, लाभार्थी और बीमित व्यक्ति न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने पीएफ फंड का लाभ उठा सकेंगे।
EPFO में सारे क्लेम और भी तेजी से सेटल हो जाएंगे
श्रम मंत्रालय के सचिव ने बात करते हुए बताया कि हमारा EPF डिपार्टमेंट बहुत बड़ा डिपार्टमेंट है, इसमें सात करोड़ से ज़्यादा सक्रिय सहयोगी हैं। हमारा कुल आधार इससे भी बड़ा है और यह लगातार बढ़ भी रहा है। हमने PF के बारे में इसके IT सिस्टम को समझा और अब हम IT सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में हमने इम्प्रूवमेंट दिखाई है, स्पीड बढ़ाई ऑटो सेटलमेंट ऑफ क्लेम भी बढ़े और कई गैर जरूरी प्रक्रियाओं को हटाया गया हैं।
हमारा उद्देश्य है कि हमारी बैंकिंग का जो IT इन्फ्रास्ट्रक्चर है, वो उस लेवल तक जाएं कि जब हमारी IT का 2.01 वर्जन आ जाए तो ईपीएफओ में सारे क्लेम और भी तेजी से सेटल हो जाए। और आप ये जनवरी 2025 में देखेंगे।ईपीएफओ की ओर से अपने सदस्यों को पीएफ के अलावा मेडिकल हेल्थ कवरेज, पेंशन और अपंगता की स्थिति में वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। ईपीएफओ के मुताबिक, श्रम मंत्रालय एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड जैसा स्पेशल कार्ड जारी करने पर काम कर रहा है।





