back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब ऑनलाइन हेराफेरी नहीं कर पाएगी ई-कॉमर्स कंपनियां, केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभावने ऑफर्स भी देती है। कई बार कंपनियां फेक डील्स भी देती हैं। जिसमें ग्राहक गच्चा खा जाते है और अपना नुकसान कर बैठते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। आज के दौर में हर चीज ऑनलाइन ही उपलब्‍ध हो रही है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभावने ऑफर्स भी देती है। कई बार कंपनियां फेक डील्स भी देती हैं। जिसमें ग्राहक बेवकूफ बन जाता है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। उपभोक्ता मंत्रालय ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर सख्‍त है। अब ई-कॉमर्स कंपनिया ग्राहकों को बेवकूफ नहीं बना पाएगी। इसके लिए सरकार ने व्‍यवस्‍था की है। 

आज के इस आधुनिक दुनिया में हर कोई डिजिटल सेवाओं का इस्‍तेमाल कर रहा है। आपको अब सभी चीजें ऑनलाइन उपलब्‍ध हो जाएगी। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपिनयां ग्राहकों को कई लुभावने और झूठे ऑफर्स भी देती है। जिसमें कई बार कंपनियां फेक डील्स कर देती है। ऐसे में ग्राहक ऑफर पर क्लिक करता है। तो उसे वहां वह चीज नहीं मिलती। जिसका ऑफर दिया जा रहा होता है। लेकिन अब ई-कॉमर्स ऐसा नहीं कर पाएंगी। इसके लिए उपभोक्‍ता मंत्रालय ने एक नई व्‍यवस्‍था की है।

कंपनियों पर सरकार ने कसी लगाम 

आमतौर पर कई बार देखा जाता है कि ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा ग्राहकों को भ्रमित और झूठे नकली ऑफर दिए जाते हैं। और कई बार इसके लिए लोगों को भ्रमित और डराने-धमकाने वाले मैसेज शो करती रहती हैं। लेकिन अब इस बार लगाम लगेगा। सरकार ने इसके लिए खास व्‍यवस्‍था की है। 

बता दें, केंद्र सरकार ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को एक सख्‍त आदेश जारी किया है। सरकार अपने इस आदेश में ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा कि वे अपने प्लेटफॉर्म्स से ‘डार्क पैटर्न्स’ यानी ऐसी डिज़ाइन हटाएं जो यूज़र को अनजाने में कुछ खरीदने.सब्सक्राइब करने या एक्स्ट्रा पेमेंट करने के लिए मजबूर करती हैं। सरकार ने इसके लिए सभी को 3 माह का समय तय किया है। जिसमें हर कंपनी को अपनी वेबसाइट और ऐप को कस्टमर-फ्रेंडली बनाना होगा।

इन चीजों पर लगेगी रोक

ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को सस्ते दाम, सीमित समय ऑफर, फेक रिव्यू और अभी खरीदो वरना मिस कर दोगे। इस तरह की बाते कहकर लुभाती हैं और मजबूर करती है। अब यह कंपनिया रेगुलेशन और नियमों के घेरे में आ गई हैं। यानी अब कंपनिया किसी भी आइटम की उपलब्धता को झूठे तरीके से नहीं दिखा पाएंगी।

इसके अलावा, कई बार सामने आया है कि कंपनियां ग्राहकों के लिए अनचाहे सब्सक्रिप्शन शुरू कर देती हैं। लेकिन अब ऐसा करना भी प्रतिबंधित होगा। केन्द्र सरकार ने इस तरह के सभी 13 डार्क पैटर्न्स की सूची भी जारी की है। जिससे ग्राहक अब पहले से ज्यादा जागरूक और सुरक्षित अनुभव कर सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Amazon Layoff: मोबाइल पर 2 मैसेज आए, पढ़ते नौकरी से हाथ धो बैठे हजारों नौकरीपेशा लोग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेजन ने ग्लोबली हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर चौंकाया है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने छंटनी की सूचना...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵