back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के गुची स्टोर में अब क्रिप्टोकरेंसी से करें खरीदारी

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। इटली के मशहूर लग्जरी ब्रांड गुची के अमेरिका स्थित कुछ स्टोर में क्रिप्टोकरेंसी देकर खरीदारी की जा सकती है। बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक, बिटकॉइन, एथेरियम और लाइटक्वोइन देकर खरीदारी कर सकते हैं। यह सुविधा इस माह के अंत तक शुरू हो जायेगी। लॉस एंजिल्स के रोडियो ड्राइव और न्यूयॉर्क के वूस्टर स्ट्रीट पर गुची स्टोर में यह सुविधा सबसे पहले शुरू होगी। गुची ने साथ ही यह भी कहा है कि वह शिबा इनु एंड डॉगक्वोइन में भी भुगतान स्वीकार करेगी। ये दोनों कथित रूप से मीम क्रिप्टोकरेंसी हैं, जिन्हें शुरूआत में मजाक के तौर पर बनाया गया था। क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करने वाले ग्राहकों को क्यूआर कोड के साथ ईमेल भेजा जायेगा। गुची ने कहा कि वह उत्तर अमेरिका के अपने सभी स्टोर में यह सुविधा जल्द ही शुरू करेगी। माइक्रोसॉफ्ट, एटीएंडटी और स्टारबक्स पहले से ही डिजिटल करेंसी में भुगतान स्वीकार करते हैं। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵