back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब भारत में बनेंगी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, 18 हजार करोड़ के पीएलआई इंसेंटिव को मंजूरी

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में देश में बैटरी स्टोरेज निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए 18,100 करोड़ का प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव(पीएलआई) देने का निर्णय हुआ है। सरकार के इस फैसले से बैटरी उपकरणों का आयात घटेगा और देश में निर्माण शुरू होगा। इस फैसले से देश में भारी इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर स्कूटी तक की बैटरी बनने में आसानी होगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट में लिए निर्णय के बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने के लिए आज केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है। बैटरी स्टोरेज का महत्व कितना है, यह सब जानते हैं। आज बैटरी स्टोरेज के अभाव में बहुत चीजें अटकीं हैं। प्रकाश जावडेकर ने बताया कि भारत 20 हजार करोड़ का बैटरी उपकरण बाहर से आयात करता है। ऐसे में अब सरकार ने आज प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव(पीएलआई) घोषित किया है, उसके कारण इंपोर्ट कम होगा। भारत में एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल(एसीसी) बैटरी स्टोरेज का निर्माण होगा। इससे देश में इलेक्ट्रिकल वेहिकल्स, इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि लंबे समय चलने वाली बैटरी और जल्दी चाजिर्ंग वाली बैटरी की आज सबको जरूरत है। –आईएएनएस एनएनएम/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵