back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना टिकट यात्रा करने पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 23.36 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जुर्माने के तौर पर की 23.36 करोड़ रुपये वसूले। पिछले साल की तुलना में 840.83 प्रतिशत अधिक मामले सामने आए। भारतीय रेलवे रेल यात्रा के दौरान अक्सर टिकट चेकिंग का अभियान चलाता रहा है। इस बार सीमांत रेलवे के अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच करीब 4,48,392 मामले ऐसे सामने आए हैं, जहां यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करते पाए गए। इस टिकट चेकिंग अभियान के तहत पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपराधियों से किराए और जुर्माना के तौर पर इस बार 23.36 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है। इस संबंध में एनआरएफ के सीपीआरओ सब्यसाची डे कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दंड के मामलों की संख्या 840.83 प्रतिशत अधिक है। वहीं, अगर बात जुमार्ने की वसूली की करें तो इसमें 1028.50 प्रतिशत की वृद्धि है। सब्यसाची डे ने कहा कि विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों की जांच के दौरान, एनएफआर के आरपीएफ ने पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च तक बिना उचित टिकट के यात्रा करने वाले 50701 लोगों को पकड़ा है। जिनसे रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 25 अपराधियों पर मुकदमा चलाया गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, 16 लोगों पर केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 137 के अनुसार, बिना टिकट, अनुचित टिकट या बिना बुक किए सामान के यात्रा करना दंडनीय अपराध है। ऐसे में अगर कोई यात्री रेलवे के इन नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसे जेल या जुर्माना या जेल और जुमार्ना दोनों भरने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी रेलवे इस तरह के अभियान चलाती रहेगी। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...